जयपुर

Rajasthan के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, भजनलाल सरकार ने डीए को लेकर लिया ये फैसला

Rajasthan Govt Employees: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा मिलने के बाद अब राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2024, 7:58 AM IST
Major decision on salary without e-attendance in MP
Major decision on salary without e-attendance in MP

DA Hike: जयपुर। केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा मिलने के बाद अब राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर आ रही है। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने डीए-डीआर बढ़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि केंद्र की तरह ही प्रदेश के सरकारी कर्म​चारियों के डीए में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी होगी।

सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी लागू होने पर सातवें वेतनमान के दायरे में आने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का डीए-डीआर 53 प्रतिशत हो जाएगा। 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ जुलाई से दिया जाएगा।

चुनाव आयोग के पास भेजा जाएगा वित्त विभाग का प्रस्ताव

सात जिलों में चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इस बारे में वित्त विभाग का प्रस्ताव चुनाव आयोग के पास जाएगा। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग से मंजूरी आने के बाद जुलाई से अब तक की बढ़ी हुई राशि सेवारत अधिकारियों-कर्मचारियाें के जीपीएफ खाते में जमा होगी और आगे से नकद भुगतान किया जाएगा। वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जुलाई से अब तक की राशि का नकद भुगतान मिलेगा।

एक दिन पहले केंद्र ने बढ़ाया डीए

बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (डीए) एवं महंगाई राहत (डीआर) तीन फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी। बढ़ोतरी एक जुलाई, 20214 से लागू होगी। यानी कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा। डीए बढ़ने से अब केंद्रीय कर्मचारियों की देय महंगाई भत्ते की दर 50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है।

Updated on:
17 Oct 2024, 7:58 AM IST
Published on: