8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: दिवाली से पहले भजनलाल सरकार के बाद अब केंद्र ने राजस्थान की जनता को दिया बड़ा तोहफा

Rajasthan News: दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने राजस्थान की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मीटिंग में कई अहम बैठक लिए। जानें-राजस्थान के लिए क्या खास रहा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 10 Oct 2024, 10:38 AM IST

CM Bhajan Lal-pm modi

पीएम मोदी के साथ सीएम भजनलाल और डिप्टी सीएम (फाइल फोटो)

Modi Cabinet Meeting: जयपुर। दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने राजस्थान की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने बुधवार राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 2,280 किलोमीटर सड़क निर्माण की परियोजना को मंजूरी दे दी। इसका स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि दो दिन पहले ही भजनलाल सरकार ने प्रदेशभर में 1508.48 किमी की नई सड़कों के लिए 1725.73 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की मीटिंग में कई अहम बैठक लिए गए। जिसमें राजस्थान के लिए भी खास सौगात दी गई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान व पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4,406 करोड़ रुपए की लागत से 2,280 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास के द्वार खुलेंगे।


यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले राजस्थान की जनता को मिल गया बड़ा तोहफा

प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में होगा ये फायदा

अधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस फैसले का सड़क व दूरसंचार संपर्क और जलापूर्ति, स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसका स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। सड़कें बनने से ग्रामीण आजीविका में वृद्धि होगी। साथ ही सफर आसान होने के साथ ही इन क्षेत्रों की राजमार्ग नेटवर्क के साथ कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

अमित शाह बोले-'वाइब्रेंट विलेजेज' के रूप में विकसित होंगे गांव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि सीमा की सुरक्षा ही राष्ट्र की सुरक्षा है के मंत्र पर चल मोदी सरकार बॉर्डर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। केंद्रीय कैबिनेट ने 4,406 करोड़ की लागत से राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 2,280 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी। इससे न केवल सीमावर्ती गांवों में आवागमन सुगम होगा, बल्कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा और ये गांव 'वाइब्रेंट विलेजेज' के रूप में विकसित होंगे।

यह भी पढ़ें: गहलोत राज के फैसलों की रिव्यू रिपोर्ट अटकी! एक दिन बाद ही दावे से पलटी कमेटी, जानें क्यों?


यह भी पढ़ें: शिक्षकों के ट्रांसफर पर मंत्री मदन दिलावर के बयान से मची हलचल! शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए ये आदेश