जयपुर

राजस्थान में प्रंचड गर्मी: इन जिलों में आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी, यहां बदला स्कूलों का समय

राजस्थान में भीषण गर्मी के को देखते हुए बाड़मेर और करौली में कक्षा आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, एक दर्जन जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

2 min read
May 08, 2024

जयपुर। राजस्थान प्रंचड गर्मी की चपेट में है। अधिकतर जिलों में हीटवेव से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को प्रदेश के बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में भीषण गर्मी के को देखते हुए बाड़मेर और करौली में कक्षा आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, एक दर्जन जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

स्कूलों में 8 दिन का अवकाश किया घोषित


भीषण गर्मी को देखते हुए सिरोही जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने मुख्य जिला शिक्षाधिकारी के प्रस्ताव पर जिले में संचालित समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए 9 से 16 मई तक का अवकाश घोषित किया है। शेष कक्षाओं का समय यथावत रहेगा एवं समस्त शिक्षक व कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित रहेंगे।

इन जिलों में स्कूलों का समय बदला


बाड़मेर : 9 व 10 तारीख को दो दिन के लिए पहली से आठवीं कक्षा का अवकाश घोषित। आगे सत्रांत तक समय 7.30 से 11 बजे तक रहेगा स्कूल का समय

जैसलमेर : पहली से आठवीं तक 7.30 से 11 बजे तक समय किया।

भीलवाड़ा : आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से 11:30 तक संचालित होंगी

कोटा : कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक चलेंगी।

नागौर : आठवीं तक की कक्षाएं 16 मई तक समय सुबह 7 से 10 बजे तक चलेंगी।

करौली: कक्षा आठवीं तक के बच्चों का 9 से 11 मई तक अवकाश। कक्षा 9 से 12वीं तक का समय सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।

दौसा: कक्षा आठ तक के बच्चों का समय सुबह 11 बजे तक रहेगा।

जोधपुर: उच्च प्राथमिक तक की स्कूल का समय 11 बजे तक किया।

झुंझुनूं : आठवीं तक के बच्चों का समय 7:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।

बीकानेर: स्कूलों का समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

झालावाड़: कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी व निजी सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 10 बजे तक रहेगा।

बांसवाड़ा: विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से 11 बजे तक होगा।

अजमेर: सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

Published on:
08 May 2024 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर