जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट में मेयर पति बोला, शिकायतकर्ता खुद ही दलाल, मुझे बेल दो

Rajasthan High Court : जयपुर हैरिटेज निगम की महापौर मुनेश गुर्जर रिश्वत कांड में गिरफ्तार उनके पति सुशील गुर्जर ने राजस्थान हाईकोर्ट में कहा, शिकायतकर्ता खुद ही दलाल, मुझे दो जमानत दें।
less than 1 minute read
court.jpg
प्रतीकात्मक चित्र

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर हैरिटेज निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर से जुड़े रिश्वत लेकर पट्टे जारी करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से एक सप्ताह में केस डायरी तलब की है। न्यायाधीश विनोद कुमार भारवानी ने सुशील गुर्जर के जमानत प्रार्थना पत्र पर यह आदेश दिया। प्रार्थी पक्ष की ओर से अधिवक्ता दीपक चौहान ने हाईकोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता के खुद के भूखंड का कोई पट्टा नहीं है। वह तो रुपए लेकर लोगों को पट्टा दिलाने का काम करता है। शिकायतकर्ता खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। ट्रांसक्रिप्ट में याचिकाकर्ता का नाम नहीं है और जिन लोगों के भूखंडों के पट्टों की फाइलें महापौर के घर थीं, उनमें से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसके अलावा याचिकाकर्ता ने न तो रिश्वत की मांग की और न ही उससे रिश्वत राशि बरामद हुई है। प्रकरण राजनीति द्वेषता से प्रेरित है। ऐसे में उसे जमानत पर रिहा किया जाए। इसका राज्य सरकार की ओर से विरोध किया गया।

मुनेश गुर्जर का महापौर पद से निलंबन वापस

उल्लेखनीय है कि एसीबी ने पिछले दिनों महापौर मुनेश गुर्जर के घर पर छापा मारा था। एसीबी का आरोप है कि सुशील गुर्जर ने दो लाख रुपए प्रति पट्टे के हिसाब से रिश्वत ली। एसीबी ने सुशील गुर्जर के साथ ही दो दलालों को गिरफ्तार किया। इसके बाद राज्य सरकार ने मुनेश गुर्जर को महापौर पद से निलंबित कर दिया, जो बाद में राज्य सरकार वापस भी ले लिया था।

यह भी पढ़ें - राजस्थान की जनता को लुभाने के लिए AAP का गारंटी कार्ड जारी, सीएम केजरीवाल ने किए छह वादे

यह भी पढ़ें - Rajasthan : मुनेश गुर्जर मेयर पद से सस्पेंड, पति ने खोला बड़ा राज, सुशील गुर्जर को कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा

Updated on:
05 Sept 2023 09:29 am
Published on:
05 Sept 2023 09:29 am