पार्षद मनोज मुद्गल लगातार पैदा कर रहे हैं समस्या
एसीबी की रिमांड में सुशील गुर्जर ने कहा, मुझे कांग्रेस के एक बड़े नेता के इशारे पर फंसाने की साजिश की गई है। मैं डरने वाला नहीं हूं। जबसे मुनेश गुर्जर मेयर बनी हैं, तभी से सिविल लाइन पार्षद मनोज मुद्गल डिप्टी मेयर बनने की चाह रखते हैं। तभी वे लगातार समस्या पैदा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर : जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर निलंबित, हो सकती है गिरफ्तारी !
सुधांशु ने रची है साजिश
सुशील गुर्जर ने आगे कहा, मुद्गल के घर पर रहने वाले सुधांशु नाम के लड़के ने साजिश रची है।यह पूरी तरह से फर्जी है। वैशाली नगर में मेरा प्लॉट एफ-203 बेचा था। इसके 49 लाख रुपए मेरे घर पड़े हुए थे। इसके दस्तावेज भी मैंने कोर्ट में पेश किए हैं। मुझे न्याय मिलेगा और कोर्ट में मेरा पूरा विश्वास है।
मेयर मुनेश गुर्जर तत्काल प्रभाव से निलंबित
मेयर मुनेश गुर्जर के घर पर परिवादी के पट्टे की फाइल एसीबी को मिलना और उनके पति का रिश्वत लेना इस मामले में मेयर की संलिप्तता दिखता है। इस दशा में राजस्थान नगर पालिका अधिनियम-2009 की धारा के अनुसार मेयर का कृत्य गंभीर है। और उनके मेयर पद पर बने रहने से विचारधीन जांच को प्रभावित करने की पूरी संभावना है। जिस वजह से मेयर मुनेश गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें - जयपुर में एसीबी की बड़ी रेड, मेयर पति दो लाख रुपए की घूस लेते धरा गया, चौंका देगा पूरा मामला जानें