जयपुर

Rajasthan: ICU से Ward तक खौफ, वेंटिलेटर पर भर्ती महिला मरीज से भी Rape…रौंगटे खड़े करने वाले 10 केस

Rajasthan Hospitals Sexual Harassment Cases: यहां तक कि महिला डॉक्टर्स और महिला मेडिकल स्टाफ का भी यौन शोषण किया जा चुका है। फिर चाहे ओटी हो या फिर आईसीयू…….।

3 min read
Jun 07, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

Rajasthan Hospitals Sexual Harassment Cases: राजस्थान के अलवर शहर में महिला मरीज के साथ आईसीयू में रेप हुआ है। पहले स्टाफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तो उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया गया। उसके बाद रेप किया गया। इस घटना ने चिकित्सा जगत को दहला दिया है। सरकार ने जांच शुरू करा दी है। लेकिन यह पहला ममाला नहीं है जब मरीज के साथ ऐसा कुछ हुआ है। इससे पहले भी राजस्थान के कई शहरों में निजी और सरकारी अस्पतालों में महिला मरीजों के साथ हैवानियत की गई है। यहां तक कि महिला डॉक्टर्स और महिला मेडिकल स्टाफ का भी यौन शोषण किया जा चुका है। फिर चाहे ओटी हो या फिर आईसीयू…….।

1. राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में में एक सीनियर महिला डॉक्टर ने अपने ही तीन सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न, मानसिक यातना और अश्लील हरकतों के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि लंबे समय से वे इस व्यवहार को सह रही थीं, लेकिन अब उन्होंने आवाज़ उठाने का निर्णय लिया और केस दर्ज कराया।

2. जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में महिला नर्स से छेड़छाड़ का मामला सामने हा चुका है। आरोपी वॉर्ड ब्वाय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया और बाद में उसे पकड़ा गया। मामला पिछले साल सितंबर का है।

3. करीब चार साल पहले जयपुर के वैशाली नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ ने एक महिला से रेप किया। वह आईसीयू में भर्ती थी, ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था, सिर में इंजरी थी, वेटिलेटर पर थी मरीज, लेकिन आंखे खुली थी। आरोपी ने सीसीटीवी वीडियो होते हुए भी दुष्कर्म जैसा घिनौना कृत्य किया। मामला मार्च 2021 का है

4. अलवर में फेफड़े के संक्रमण का इलाज कराने एक निजी अस्पताल में आई महिला मरीज के परिजनों को मेडिकल स्टाफ ने बाहर भेज दिया। उसके बाद इलाज के नाम पर नशे का इंजेक्शन दिया और फिर रेप किया। बाद में मामला खुला। घटना पिछले साल फरवरी की है।

5. पिछले साल अगस्त में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में महिला रेजीडेंट ने प्रबंधन को एक लैटर सौंपा, कहा मैं निशाने पर हूं, मेरा कभी भी रेप हो सकता है। अश्लील हरकतों से परेशान हो चुकी हूं, मैं अगली निर्भया नहीं बनना चाहती। बाद में जांच शुरू हुई।

6. मार्च 2019 में धौलपुर जिले में आठ साल की बच्ची से निजी अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज के नाम पर रेप किया। मां को बताने से मना किया। बाद में राज खुला तो पुलिस ने एक्शन लिया।

7. पिछले साल सितंबर में निजी अस्पताल में इंटरर्नशिप कर रही महिला डॉक्टर से अस्पताल के डॉक्टर ने की यौन छेडछाड, दबाव बनाया, दोस्ती करो नहीं तो उठानी होगी परेशानी। बाद में केस दर्ज कराया गया।

8. पिछले साल सितंबर में राजस्थान के चूरू शहर में एक सरकारी अस्पताल में ट्रेनी नर्सिंग स्टाफ महिला के साथ अस्पताल के ही एक सीनियर स्टाफ ने रेप का प्रयास किया, मारपीट तक की। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

9. अलवर में करीब छह साल पहले निजी अस्पताल में प्रसव के लिए गर्भवती को लाने वाली महिला के साथ अस्पताल के मेल कपांउडर ने किया रेप का प्रयास किया। पत्नी ने साथ दिया। बाद में दोनों पर पुलिस ने एक्शन लिया।

10. अजमेर जिले के सरकारी अस्पताल में भी जून 2022 में इसी तरह का केस सामने आया। अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला को नशे का इंजेक्शन देकर नर्सिंगकर्मी ने रेप किया। बाद में पुलिस ने उसके खिलाफ एक्शन लिया।

Published on:
07 Jun 2025 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर