
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज (फाइल फोटो- पत्रिका)
राजस्थान के अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आईसीयू में 32 वर्षीय महिला मरीज के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। इस महिला को ऑपरेशन कराने के लिए इस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
ऑपरेशन के बाद इसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। आईसीयू वार्ड में तैनात मेल नर्स ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगा दिया। जब महिला बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार कर दिया। अगले दिन होश में आने पर पीड़िता ने घटना के बारे में पति को बताया। इसके बाद एमआईए थाने में मामला दर्ज कराया गया।
पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को 2 मई को सुबह 11 बजे ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 4 जून को ऑपरेशन के बाद उसे अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान वार्ड में तैनात मेल नर्स और गार्ड ने रात 11 बजे उसे वेटिंग रूम में भेज दिया।
रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच गार्ड और आरोपी मेल नर्स ने उसे जगाकर कहा कि उसकी पत्नी बार-बार उसका नाम ले रही है। इस पर उसने वार्ड में अंदर आकर मेल नर्स से पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो उसने कहा कि ऑपरेशन के दौरान जो इंजेक्शन दिया गया था, उसकी वजह से ऐसा हो रहा है।
इसके बाद उसने अपनी पत्नी को सुला दिया। फिर उसे वापस बाहर भेज दिया गया। अगले दिन 5 जून की रात को पूरी तरह से होश में आने पर उसकी पत्नी ने उसे बताया कि वार्ड के मेल नर्स ने पर्दे लगाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान वह अर्द्धबेहोशी की हालत में थी। इसके कारण उसे रोकना चाह कर भी वह कुछ नहीं कर पा रही थी। उससे हिला भी नहीं जा रहा था।
यह वीडियो भी देखें
पीड़िता ने बताया कि 6 जून को डॉक्टर उसको देखने वार्ड में आई तो उसने पूरी घटना के बारे में उनको बताया। इसके बाद उसे नीचे आईसीयू वार्ड में बुलाया गया। वहां तीन अन्य लोग मौजूद थे। जिन्होंने मुझसे घटना के बारे में फिर से जानकारी ली। इसके बाद घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात मेल नर्स को बुलाया गया। जब उससे पूछा गया तो उसने सबके सामने बलात्कार की घटना कबूल कर ली।
पीड़िता की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन की ओर से भी जांच कमेटी गठित की गई है, जो कर्मचारियों से पूछताछ कर ही है। साथ ही आईसीसी को भी सूचना दी गई है।
- डॉ. असीमदास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
Updated on:
6 Jun 2025, 10:05 PM IST
Published on:
6 Jun 2025, 9:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.