24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 9वीं की छात्रा का रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी ने इतना किया परेशान मासूम ने दे दी अपनी जान

Rajasthan Rape: 30 मई को आरोपी युवक किशोरी को डरा धमकाकर अपहरण कर सुनसान जगह ले गया था, जहां उससे बलात्कार किया था। किशोरी के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए थे और वायरल करने की धमकियां दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 4 Jun 2025, 9:41 PM IST

rape case

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

राजस्थान के जोधपुर जिले के एक गांव में छेड़छाड़, बलात्कार व अश्लील फोटो वीडियो बनाकर वायरल की धमकियां देकर ब्लैकमेल करने से आहत होकर एक नाबालिग छात्रा ने विषाक्त गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि युवक ने ही उसे विषाक्त गोलियां लाकर दी थी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार पाली जिले की 16 वर्षीय किशोरी जोधपुर जिले में अपने ननिहाल रहती थी और वहीं 9वीं में पढ़ रही थी। गत एक साल से सुनील पुत्र पप्पूराम सैन किशोरी को तंग व परेशान कर रहा था। स्कूल आने-जाने के दौरान पीछा कर छेड़छाड़ करता था। उसकी हरकतों से किशोरी इतना डर गई कि वह अर्द्ध वार्षिक परीक्षा भी नहीं दे पाई थी। ननिहाल वालों ने युवक व उसकी मां को अवगत कराकर समझाइश के प्रयास किए, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया था।

अश्लील फोटो-वीडियो बनाए

गत 30 मई को आरोपी युवक किशोरी को डरा धमकाकर अपहरण कर सुनसान जगह ले गया था, जहां उससे बलात्कार किया था। किशोरी के अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए थे और वायरल करने की धमकियां दी। पीड़िता ने ननिहाल में युवक के बलात्कार करने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि युवक अब उसे और अधिक परेशान करने लग गया है। युवक की मां ने युवक से शादी करने के लिए डराया व धमकाया। ऐसा न करने पर उठाकर ले जाने की धमकियां भी दी।

यह वीडियो भी देखें

इन सभी से परेशान होकर पीड़िता ने मंगलवार देर शाम विषाक्त गोलियां खा ली। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु हो गई। वृत्ताधिकारी ने बताया कि मृतका के मामा ने बलात्कार व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

छात्रा का आरोप, युवक ने ही दी थी विषाक्त गोलियां

सरकारी अस्पताल रेफर करने के दौरान रास्ते में पीड़िता ने परिजन से कहा कि युवक ने उसके अश्लील-फोटो वीडियो बना लिए थे। जिससे वह परेशान हो गई है। युवक की मां युवक से शादी करने के लिए दबाव डाल रही थी। युवक ने ही उसे विषाक्त गोलियां लाकर दी थी और कहा कि यदि व उसके साथ नहीं चल रही है तो यह खा लेना।

यह भी पढ़ें- मजाक-मजाक में भाभी ने ननद का बनाया अश्लील वीडियो, कर दिया वायरल