जयपुर

Rajasthan: 2 दिन पहले हुए तबादलों पर लगेगा स्टे! कोर्ट जाने की तैयारी में कई अफसर, उधर विभाग भी मुस्तैद

Rajasthan Transfer List: राजस्थान के नगरीय निकायों में दो दिन पहले हुए तबादलों से कई अफसर कोर्ट जाने की तैयारी में है। इसे देखते हुए स्वायत्त शासन विभाग ने कोर्ट में कैविएट दायर करने की तैयारी कर ली है।

less than 1 minute read
Oct 16, 2024

Transfer List: राजस्थान के नगरीय निकायों में दो दिन पहले हुए तबादलों से कई अफसर कोर्ट जाने की तैयारी में है। इसे देखते हुए स्वायत्त शासन विभाग ने कोर्ट में कैविएट दायर करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर, जीएस गिल को हाईकोर्ट जयपुर, राजकीय अधिवक्ता राजेन्द्र दाधीच को राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण (रेट) जोधपुर और अधिवक्ता विष्णु दयाल शर्मा को रेट जयपुर में पैरवी के लिए अधिकृत किया है।

155 अधिकारियों के हुए तबादले

विभाग ने 13 अक्टूबर को देर रात तबादला सूची जारी की थी। इसमें जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज समेत प्रदेश की कई नगरीय निकायों से उपायुक्त, अधिशासी अधिकारी, राजस्व अधिकारी से लेकर कर निर्धारक बदले गए थे। इस सूची में 155 अफसर शामिल हैं। जबकि बीस अधिकारियों को दूसरे निकायों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई थी।

जयपुर में दोनों नगर निगमों से चार उपायुक्तों का तबादले किए हैं। जिसमें नवीन भारद्वाज का स्थानांतरण चर्चा में रहा। सूची में सबसे चर्चित नाम मोनिका सोनी का रहा, जो जयपुर आने में सफल रहीं। उन्हें राजस्व अधिकारी के अलावा उपायुक्त उद्यान की जिम्मेदारी भी दी गई है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही तबादले किए गए हैं।

Updated on:
16 Oct 2024 09:05 am
Published on:
16 Oct 2024 08:46 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर