जबलपुर

राजस्थान के उद्योगमंत्री ने विधानसभा में कहा- मुझे हमेशा ही डांटते रहें और रजनीगंधा खाने देते रहें

देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेताओं के अजब-अनोखे बोल सुनने को मिले...
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2017, 7:10 PM IST
Rajpal Singh
Rajpal Singh

देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेताओं के अजब-अनोखे बोल सुनने को मिले। यहां उद्योग मंत्री राजपाल सिंह ने एक वरिष्ठ मंत्री से कहा- मेरी बधाई अपने आप तुम तक पहुंचती है। तुम हमेशा ऐसे ही डांटते रहें और मुझे रजनीगंधा खाने देते रहें..


राजस्थान विधासभा का रोचक वाकया

विधानसभा में बुधवार को प्रश्रकाल शुरू होते ही सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को जन्मदिन की बधाइयां दी। संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित कई अन्य सदस्यों ने बधाइयां दी। इसके बाद सवाल-जवाब शुरू हुए।


Read: राजस्थान में ईंट-भट्टों से फैल रहा प्रदूषण, श्रम मंत्री ने कहा- यह दूसरे विभाग का मामला, मेरे का नहीं'
राजपाल बोले- मुझे रजनीगंधा खाने देते रहें
पहले सवाल का जवाब देने से पहले उद्योग मंत्री राजपाल सिंह ने कहा कि मेरी बधाई अपने आप आप तक पहुंचती है। आप हमेशा ऐसे ही डांटते रहें और मुझे रजनीगंधा खाने देते रहें। इस पर अध्यक्ष ने कहा...पोल क्यों खोल रहे हो सबके सामने...! ऐसा मत कहिए। इस पर पूरे सदन में अच्छा माहौल बन गया।

Published on: