जयपुर

Good News : अब हर माह एक महिला पुलिस कर्मिकों का होगा सम्मान, पुलिस आयुक्त की घोषणा

Good News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का तोहफा। अब हर माह एक महिला पुलिस कर्मी का सम्मान होगा।
less than 1 minute read
Rajasthan International Womens Day Good News Now Every Month One Female Police Personnel Honored Jaipur Police Commissioner Announced
जयपुर रिजर्व पुलिस लाइन में अपराजिता महिला शक्ति उत्सव कार्यक्रम

Good News : राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भजनलाल सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को कई तोहफे दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अपराजिता महिला शक्ति उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने कहा कि पुलिस आयुक्त ने घोषणा की है कि कांस्टेबल मंथ में अब एक महिला पुलिस कार्मिक को जरूर सम्मानित करेंगे, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो।

रिजर्व पुलिस लाइन में अपराजिता महिला शक्ति उत्सव कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अपराजिता महिला शक्ति उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्तालय एवं मुख्यालय में पदस्थापित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

महिला कांस्टेबल, अधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम हुआ आयोजित

पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष पर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में महिला कांस्टेबल, अधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महिला पुलिसकर्मी, अधिकारियों के काम को सराहा

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने कहा कि निर्भया स्क्वाड कालिका पेट्रोल यूनिट के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिसकर्मी, अधिकारियों के काम को सराहा गया।

Updated on:
08 Mar 2025 03:18 pm
Published on:
08 Mar 2025 12:30 pm