जयपुर

Jaipur: शानदार सोफे, टाईल्स, लग्जरी सुविधाएं नए घर में किसी चीज की कमी नहीं, फिर क्यों गर्भवती पत्नी और चाची की हत्या कर खुद दे दी जान

Rajasthan: करधनी थाना इलाके में रहने वाले मनोज कुमावत ने सोमवार देर शाम अपनी पत्नी और चाची की हत्या कर खुद जान दे दी। पुलिस तीनों शवों का आज पोस्टमार्टम कराएगी और उसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Apr 01, 2025
jaipur murder

Jaipur Crime News: जयपुर के करधनी इलाके में रहने वाले मनोज कुमावत ने अपने परिवार को दर्दनाक मौत क्यों दी, इसकी पुलिस जांच कर रही है। लेकिन प्रारंभिक जानकारी में आर्थिक तंगी का मामला सामने आ रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिवार के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। मनोज के फोन की जांच होना बाकि है। करधनी थाना इलाके में रहने वाले मनोज कुमावत ने सोमवार देर शाम अपनी पत्नी और चाची की हत्या कर खुद जान दे दी। पुलिस तीनों शवों का आज पोस्टमार्टम कराएगी और उसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जानकारी दी कि मनोज ने करीब दो साल पहले ही करधनी इलाके में नया मकान खरीदा था। मकान में सभी सुविधाएं थी। अच्छी टाइल लगी हुई थी, अच्छे आधुनिक सोफे, लाइटिंग समेत किसी भी चीज की कमी नहीं थी। लेकिन उसके बाद भी परिवार की जान लेकर मनोज ने क्यों अपनी जान दे दी।

माना जा रहा है कि मकान के कर्ज के चलते वह आर्थिक तंगी झेल रहा था। इसके अलाचा चार से पांच दिन पहले मनोज और उसकी पत्नी सुनीता में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद से घर में तनाव था। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच सुलह कराने को लेकर ही विधवा चाची मधु घर आई थी। लेकिन किसे पता था गणगौर के त्योंहार के दिन हसंते-खेलते परिवार की लाशें बिछेंगी…। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Updated on:
01 Apr 2025 07:47 am
Published on:
01 Apr 2025 07:47 am
Also Read
View All
रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’

Rajasthan News: महंगाई का झटका! राजस्थान में ‘आधी रात’ से CNG-PNG के बढ़ी कीमतें लागू, जानिए कहां मिल रहा सबसे महंगा और सबसे सस्ता फ्यूल?    

Panchayati Raj History: नागौर से 67 साल पहले शुरू हुआ था पंचायतीराज का सफर, नेहरू ने ऐसे पहुंचाई गांव तक सत्ता