जयपुर

भाजपा-कांग्रेस विरोधियों को मिलाकर बनाएंगे तीसरा मोर्चा, लाएंगे राजस्थान में नई सरकार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
hanuman beniwal
भाजपा-कांग्रेस विरोधियों को मिलाकर बनाएंगे तीसरा मोर्चा, लाएंगे राजस्थान में नई सरकार

शादाब अहमद / जयपुर। खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो 50 सीटें जीत सकती है। जबकि गठबंधन करने के बाद सीटों की संख्या 100 पार हो जाएगी। बेनीवाल ने यह बात बुधवार को उनके आवास पर पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा का मिला-जुला खेल चल रहा है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे के काले कारनामों को ढकते रहते हैं। अब परिवर्तन का समय आ गया है। सभी कौमों के युवा और किसान मिलकर प्रदेश में बदलाव लाएंगे।


रैली के साथ नई पार्टी बनाने का एलान
बेनीवाल ने 29 अक्टूबर को राजधानी में बड़ी रैली के साथ नई पार्टी बनाने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा-कांग्रेस विरोधी पार्टियों को मिलाकर सशक्त तीसरा मोर्चा बनाने का दावा भी किया। प्रदेश में कई जगह हमने लाखों की भीड़ जुटाकर हुंकार रैली की है। अब राजधानी में 29 अक्टूबर को पन्द्रह लाख लोग आएंगे और नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रैली करने के लिए हम जगह तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार पनप रहा है। उन्होंने भी कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने पर सवाल खड़ा किया।

हमारी वजह से कर्ज माफी

बेनीवाल ने कहा कि हमारी रैलियों के चलते सरकार ने किसानों का 50 हजार रुपए का कर्ज माफ, स्टेट हाइवे से टोल हटाया। साथ ही भाजपा को रैलियों के चलते ही किसानों के लिए बिजली को लेकर घोषणा की।

रैली के बाद सब बैठेंगे
उन्होंने कहा कि 29 को रैली में भीड़ देखकर मेरे पड़ोस में लगने वाली भीड़ मेरे घर के बाहर लगेगी। घनश्याम तिवाड़ी भी भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं, उनसे बात होती रहती है। रैली के बाद सभी मिलकर बैठेंगे।

Published on:
10 Oct 2018 09:42 pm
Also Read
View All
जयपुर नगर निगम रण: वोट मांगने घर-घर पहुंचे प्रत्याशी, जानिए किस वार्ड में कैसा रहा चुनावी माहौल?

राजस्थान में पहली बार एक साथ गरजेंगे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें RLP-AIMIM के ‘शक्ति प्रदर्शन’ में क्या ख़ास?

जयपुर के DAV स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपने गुरुओं का जताया आभार

Jaipur Nagar Nigam Election : डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ‘गढ़’ में फंसा पेंच! विद्याधर नगर के कई वार्डों में BJP के बाग़ी, मुकाबला ‘टाइट’

राजस्थान निकाय चुनाव: सभी 10 निगम जीतने के लिए BJP अपना रही ‘महाराष्ट्र मॉडल’, जानें क्या है यह पूरा प्लान?