जयपुर

RSGL की सुविधा, 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी से जोड़ा

राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड ने 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ा है। साथ ही कहा जा रहा है कि सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

less than 1 minute read
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड

RSGL Facility : राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया है कि आरएसजीएल ने कोटा में 25 हजार से अधिक नागरिकों को ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ दिया है। जयपुर के कूकस व नीमराना में सीएनजी व कोटा में सीएनजी व पीएनजी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

कोटा में 5064 परिवारों को डीपीएनजी सुविधा कराई उपलब्ध

RSGL एमडी रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल ने कोटा में 5064 परिवारों को डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि कोटावासियों को रोडमेप बनाते हुए डीपीएनजी-सीएनजी सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। आरएसजीएल 10 सीएनजी स्टेशनों का संचालन करते हुए वाहनों को ग्रीन एनर्जी उपलब्ध करा रहा है। वहीं 60 व्यावसायिक कनेक्शन और 13 औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नेचुरल गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

कोटावासियों से आग्रह, कनेक्शन के लिए सम्पर्क करें

एमडी रणवीर सिंह ने कोटावासियों से आग्रह किया है कि वे डीपीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए संपर्क करें। आरएसजीएल कोटा, नीमराना व कूकस में कारोबार बढ़ाने, नए लोगों को जोड़ने और नवाचार की दिशा में लगातार कदम बढ़ाने का काम कर रहा है।

एमडी ने दी टीम को बधाई

इस अवसर पर एमडी रणवीर सिंह ने कोटा डीजीएम आनन्द आर्य, सीपी चौधरी व उनकी टीम को बधाई दी और अधिक से अधिक परिवारों को ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी सुविधा से जोड़ने की आवश्यकता प्रतिपादित की।

इन्होंने लिया बैठक में हिस्सा

बैठक में डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन, डीजीएम सीएनपी विवक श्रीवास्तव डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया, सीएस दीप्तांशु पारीक, सलाहकार श्री रविशंकर अग्रवाल, पीआर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें -

Published on:
11 May 2024 02:08 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर