
जयपुर. भरतपुर व भीलवाड़ा नगर निगम में निर्विरोध निर्वाचित महापौर सहित प्रदेश की सात निगमों में से अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल के परिवार की सबसे अधिक करीब 28.34 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। वहीं भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर के परिवार के पास सबसे कम 22.22 लाख रुपए की सम्पत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी अजमेर की किरण गढ़वाल व अलवर की कमलेश शर्मा के परिवार के पास 11-11 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति है। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम महापौर के लिए अभी कोई नामांकन नहीं हुआ है। नाम वापसी के साथ ही शुक्रवार को सात नगर निगमों में नामांकन की प्रक्रिया का समापन हो गया, जबकि तीन नगर निगमों में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। जिन नगर निगमों में नामांकन का कार्य पूरा हो गया, उनमें से भीलवाड़ा व भरतपुर में महापौर निर्विरोध चुन लिए गए और पांच निगमों में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों निर्विरोध निर्वाचित महापौरों सहित सभी 13 प्रत्याशियों की सम्पत्ति का विश्लेषण किया गया, जिनमें से 11 के परिवार की कुल सम्पत्ति करोड़ों में है। भाजपा से अजमेर में प्रत्याशी अनामिका शर्मा व भीलवाड़ा की निर्विरोध निर्वाचित महापौर जसवंत कंवर के परिवार की सम्पत्ति ही लाखों में है।
नकदी, जेवरात, बैंक जमा, वाहन, शेयर, एफडी आदि के साथ ही आवासीय व कृषि भूमि भी शामिल है। इनमें प्रत्याशी के स्वयं की संपत्ति के साथ ही उसके पति अथवा पत्नी और आश्रितों की सम्पत्ति भी शामिल है।
सुमनलता अग्रवाल के परिवार के पास 24 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके बाद अचल संपत्ति के मामले में अलवर से उनकी प्रतिद्वंद्वी कमलेश शर्मा के साथ ही अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल भी काफी आगे हैं।
| नगर निगम | भाजपा प्रत्याशी | कुल संपत्ति | कांग्रेस प्रत्याशी | कुल संपत्ति |
| अजमेर | अनामिका शर्मा | 55.93 लाख | किरण गढ़वाल | 11.58 करोड़ |
| अलवर | सुमनलता अग्रवाल | 28.34 करोड़ | कमलेश शर्मा | 11.08 करोड़ |
| बीकानेर | सुरेन्द्र शेखावत | 5.37 करोड़ | अनिल कल्ला | 6.21 करोड़ |
| पाली | नमिता बुबकिया | 8.53 करोड़ | सुमित्रा जैन | 5.73 करोड़ |
| उदयपुर | पारस सिंघवी | 6.70 करोड़ | डॉ. पूनम कुंवर | 2.38 करोड़ |
निर्दलीय