जयपुर

Rajasthan Monsoon 2024: राजस्थान में 4 दिन तूफानी बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का ताजा मौसम अपडेट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में एक बार फिर मानसून ​एक्टिव हो गया है। पूर्वी राजस्थान में 21-22 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Jul 19, 2024

Rajasthan Monsoon 2024: जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून ​एक्टिव हो गया है। प्रदेश के 29 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, कई जगह गर्मी के तेवर भी तीखे नजर आ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी चार दिन के लिए नई ​भ​विष्यवाणी की है। साथ ही राजस्थान में 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना बताई है। इसके अलावा शनिवार को 31 जिलों में झमाझम बारिश होगी। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो बाड़मेर के बालोतरा में सर्वाधिक 97 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है और वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व उड़ीसा, आंध्र प्रदेश तट के ऊपर स्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज भी अपने सामान्य से दक्षिण में स्थित है। उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में 21-22 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

4 दिन इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 20 जुलाई को प्रदेश के 31 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, झुंझुनूं और चूरू का नाम येलो अलर्ट की लिस्ट में नहीं है। वहीं, 21 जुलाई को प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। साथ ही राजसमंद, अजमेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 22 व 23 जुलाई को बाड़मेर और जैसलेमर को छोड़कर प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी गई है।

Also Read
View All

अगली खबर