जयपुर

Rajasthan Mansoon Active: राजस्थान इन 13 जिलों में एंट्री मारेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Mansoon : मानसून तेज गति से पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। अब राजस्थान के इन 13 जिलों में एंट्री लेने जा रहा है।

2 min read
Jun 27, 2024
Feature image

मानसून तेज गति से पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। मानसून सात जिले कवर कर चुका है। इनमें डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, झालावाड़, बारां व कोटा शामिल हैं। इन जिलों में बारिश का दौर जारी है।

वहीं, मानसून आने से पहले पूर्वी राजस्थान के अन्य जिलों में भी भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश धौलपुर में 80 मिमी रेकॉर्ड की गई। भरतपुर में 65 मिमी, बाड़मेर में 32.5 और चित्तौड़गढ़ में 27.8 मिमी बारिश हुई।

मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले चार दिन में मानसून पूरे पूर्वी राजस्थान को कवर करेगा। राजधानी जयपुर में मानसून 28 जून तक आने की संभावना है।

मासूम भाई-बहन की मौत

नाना (पाली) बीजापुर में बारिश के दौरान मकान का छज्जा गिरने से बुधवार को मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल भिजवाया है। मावल निवासी पुनाराम कीर पत्नी और पुत्री सान्या (6) व पुत्र कमलेश (12) के साथ एक दुकान पर छाता खरीदने आए थे। बारिश शुरू हुई तो वे बचने के लिए एक मकान की ओर भागे, जहां छज्जा गिरने से सान्या व कमलेश की मौत हो गई।

Published on:
27 Jun 2024 11:08 am