जयपुर

राजस्थान में आज शाम तक इन जिलों में भारी बारिश, IMD Yellow व Orange Alert जारी

Rajasthan IMD Monsoon Alert : राजस्थान के आधा दर्जन से अधिक जिलों में आज शाम तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2024, 4:27 PM IST
Feature image

Rajasthan Monsoon Today : राजस्थान का मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। मानसून के आगमन के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य का सर्वाधिक तापमान 41.3 डिग्री श्रीगंगानगर में तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश घाटोल, बांसवाड़ा में 76 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के रानीवाड़ा, जालौर में 71 एमएम बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में शाम तक बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज शाम तक राजस्थान के आधा दर्जन से अधिक जिलों जिनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सवाईमाधोपुर, अजमेर, जयपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। आइएमडी ने इन इलाकों के लिए बारिश का येलो अर्लट जारी किया है।

इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर, धौलपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां शाम तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

आगे भी तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, दिनांक 1 व 2 जुलाई को उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 3 से 5 जुलाई के बीच भरतपुर, जयपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 4 से 6 जुलाई के दौरान उत्तर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मानसून के पहुंचने की प्रबल संभावना है।

Updated on:
1 Jul 2024, 4:27 PM IST
Published on: