जयपुर

Rajasthan MSP Update: 1 अप्रेल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद, जानिए रेट

Rajasthan MSP Update: सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दिनांक 20 मार्च से शुरू होगी। पंजीकृत किसानों से इन फसलों की खरीद 1 अप्रेल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी।

less than 1 minute read
Mar 16, 2026
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कृषि जीन्स सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दिनांक 20 मार्च से शुरू होगी। पंजीकृत किसानों से इन फसलों की खरीद 1 अप्रेल 2026 से प्रारम्भ की जाएगी।

टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदय दीप सिंह राठौड़ ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू मापदण्ड के अनुसार चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,875 रुपए प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6,200 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। किसानों की सुविधा तथा खरीद से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6001 भी उपलब्ध कराया गया है।

जयपुर में 42 खरीद केन्द्र स्थापित

उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण शिरीष वी. चान्दे ने बताया कि पंजीकृत किसानों से अनुरोध है कि वे अपने मोबाइल पर प्राप्त संदेश के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही अपनी एफएक्यू मापदण्ड की उपज संबंधित खरीद केन्द्र पर लेकर आएं।

किसानों को यह भी ध्यान रखना होगा कि निर्धारित तिथि से अधिकतम 10 दिवस के भीतर ही उपज की तुलाई करवाई जा सकती है, ताकि समय पर उपज का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। जयपुर जिले में किसानों की सुविधा के लिए कुल 42 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां सरसों एवं चना की खरीद की जाएगी।

Published on:
16 Mar 2026 08:59 pm