
महापौर चुनने के बाद अब शनिवार को नगर निगमों में उप महापौर चुने जा रहे हैं। इसके लिए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन पेश कर रहे हैं। इसके बाद नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता होने पर दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक मतदान कराने के बाद मतगणना की जाएगी।
नगर निगम में आज डिप्टी मेयर को लेकर वोटिंग की जाएगी। कांग्रेस ने भी सलमान मंसूरी को अपना दावेदार बनाया है। भाजपा से सरोज कंवर को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर निगम मुख्यालय में शनिवार सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11:30 बजे नामांकन-पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का मौका मिलेगा।
इसके बाद मुकाबला बचा तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक पार्षद मतदान करेंगे। मतदान खत्म होते ही मतगणना होगी और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
उप महापौर चुनाव को लेकर सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। आवश्यकता हुई तो ढाई से पांच बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। भाजपा ने विवेक राजवंशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि उप महापौर के नाम की घोषणा पार्षदों की सर्वसम्मति से हुई है।
उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने भाजपा पर कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों को कथित रूप से डराने-धमकाने और दबाव में लेने एवं वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए उपमहापौर चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। गौतम ने कहा कि भाजपा के सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी।
भारतीय जनता पार्टी ने विजय सिंह पंवार और कांग्रेस ने अब्दुल करीम जॉनी को उप महापौर का प्रत्याशी बनाया । महापौर चुनने के बाद अब शनिवार को नगर निगम कार्यालय में के लिए मतदान होगा। सुबह 11 बजे भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन पेश करेंगे।
इसके बाद सुबह 11.30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता होने पर दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक मतदान कराने के बाद मतगणना की जाएगी।