जयपुर

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन कभी भी, इन विधायकों को मंत्री पद मिलना माना जा रहा तय

Rajasthan Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को शपथ लिए हुए कई दिन हो चुके हैं और हर कोई अब इसी इंतजार में है कि मंत्रिमंडल का गठन कब होगा?
less than 1 minute read
Dec 23, 2023
New Bjp President in Rajathan : भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेशाध्यक्ष, जानिए कौन से नाम दौड़ में आगे
New Bjp President in Rajathan : भाजपा को मिल सकता है नया प्रदेशाध्यक्ष, जानिए कौन से नाम दौड़ में आगे

Rajasthan Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दो डिप्टी सीएम को शपथ लिए हुए कई दिन हो चुके हैं और हर कोई अब इसी इंतजार में है कि मंत्रिमंडल का गठन कब होगा?

यह इंतजार यूं तो सबको है, लेकिन विधायकों को विशेष रूप से इसका इंतजार हो रहा है। मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए सीएम से भी विधायकों की मुलाकातें बढ़ रही है, वहीं अन्य नेताओं से मिलकर भी विधायक लॉबिंग कर रहे हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि राजस्थान में सीएम की तरह ही मंत्री भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। कुछ वरिष्ठ विधायकों को जरूर मंत्री पद दिया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

इसके अलावा युवा और नए चेहरों को मौका मिल सकता है। मंत्रिमंडल के गठन में पहली और दूसरी बार के विधायकों के चेहरे ज्यादा देखने को मिल सकते हैं।

कहा जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में कभी भी मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के नाम तय हो गए हैं। बस एलान होना है। पहले चरण में 15 से 20 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नए मंत्रिमंडल को लेकर कवायद के बीच बोले सीएम भजनलाल, आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उनके साथ डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा भी रहे।

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के बीच कई बार मंथन हो चुका है।

Published on:
23 Dec 2023 10:53 am