कद्दावर नेताओं को करना होगा इंतजार
इसके साथ ही, डॉ शैलेश सिंह, नौक्षम चौधरी व रामविलास मीणा जैसे कई युवा चेहरे भी इस बार बीजेपी की तरफ से चुनकर आए हैं, जिन्हें पार्टी मंत्री बना सकती है। वहीं, अनीता भदेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, श्रीचंद कृपलानी व सिद्धि कुमारी जैसे बड़े नामों को पोर्टफोलियो मिलने में अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।