मुख्यमंत्री का दोपहर 12 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, जो सर्किट हाउस में शाम 6.39 बजे पहुंचे। हालांकि सर्किट हाउस में स्वागत करते पहुंचे लोगों से सीएम आत्मीयता से मिले। कतारबद्ध तरीके से लोग आते गए और उन्हें फूल माला देते गए। सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रिमंडल विस्तार पर चुप्पी के बीच पेपर लीक मामले पर कहा कि आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर भरतपुर आए शर्मा ने सर्किट हाउस से गोवर्धनजी रवाना होते समय मीडिया से यह बात कही।