जयपुर

Rajasthan News: सीएम भजनलाल का SMS हॉस्पिटल में हुआ मेडिकल चेकअप, डॉक्टर ने बताई ये वजह

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को अचानक सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे। रूटीन जांच के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले डॉक्टरों से चर्चा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Aug 2024, 9:28 PM IST
Shri Krishna Gaman Path

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को अचानक सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे। रूटीन जांच के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले डॉक्टरों से चर्चा की। इसके बाद, बांगड़ परिसर स्थित एमआरआई सेंटर में हार्ट की जांच के लिए सिटी एंजियोग्राफी करवाई।

सिटी एंजियोग्राफी के बाद मुख्यमंत्री चरक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आंखों के विजन की जांच करवाई। इस दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि सीएम की सिटी एंजियोग्राफी रिपोर्ट पूरी तरह से सामान्य है। वे केवल रूटीन जांच के लिए हॉस्पिटल आए थे। आंखों की जांच के दौरान, उनके चश्मे का नंबर और आंखों की जांच की गई।

नेत्र विभाग के एचओडी और सीनियर डॉक्टर पंकज शर्मा ने बताया कि डायबिटिज के कारण कुछ अतिरिक्त जांच की गई, लेकिन सभी रिपोर्टें सामान्य आईं।

Updated on:
29 Aug 2024, 9:28 PM IST
Published on: