जयपुर

राजस्थान समाचार: पंचायती राज विभाग ने सरपंच को किया निलंबित, जानें क्या है मामला

Sarpanch Latest News: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान ने कार्रवाई करते हुए विमलपुरा सरपंच तारामणी शर्मा को निलंबित कर दिया है। जानिए क्या है मामला

less than 1 minute read
Dec 26, 2024

Sarpanch Latest News: गोविंदगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत विमलपुरा सरपंच तारामणी शर्मा को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने निलंबित कर दिया है।

निलंबन का आदेश ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (जांच) इंद्रजित सिंह ने जारी किए हैं। सरपंच निलंबन के दौरान पंचायत व पंचायत समिति की किसी भी कार्रवाई में भाग नहीं ले सकेगी।

गोविंदगढ़ विकास अधिकारी सानू अग्रवाल ने बताया कि विमलपुरा सरपंच तारामणी के खिलाफ ग्राम पंचायत क्षेत्र में पक्के अतिक्रमण नहीं हटाने एवं बिना विकास कार्य करवाए ही भुगतान करने की शिकायत थी।

पंचायत समिति प्रशासन की जांच कमेटी की जांच के बाद पंचायत समिति प्रशासन ने सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी धनराज जोशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस के बाद सरपंच ने ग्राम पंचायत के खाते में साढ़े 4 लाख व 18 प्रतिशत ब्याज भी जमा करवाए।

पंचायत समिति प्रशासन ने सरपंच पद का दुरुपयोग कर सरकारी राशि का गबन करने का मामला मानते हुए कार्रवाई की अनुशंसा जिला परिषद को भेजी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने कार्रवाई करते हुए विमलपुरा सरपंच तारामणी शर्मा को निलंबित कर दिया है।

इनका कहना है…

आरोप बेबुनियाद है। पंचायत समिति स्तर पर ही सुनवाई हुई है। उच्च स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

तारामणी शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत विमलपुरा

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर