जयपुर

Rajasthan News: पुलिस ने होटल पर मारी रेड, पुलिस को देखकर पीछे से भाग गई लड़कियां

पुलिस ने टीम भेजकर मामले की जांच करवाई तो होटल में 10-12 लड़के लड़कियां दिखाई दिए। पुलिस को देखकर लड़कियां मौके से पीछे से भाग गई।

less than 1 minute read
Jun 09, 2024
पुलिस गिरफ्त में बैठे आरोपी।

शाहपुरा। शाहपुरा थाना पुलिस ने अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को शहर में अनैतिक कार्यों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक होटल संचालक सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। शाहपुरा थाना प्रभारी रामलाल मीणा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि शहर के लक्की होटल में 10-12 लड़के लड़कियों द्वारा अनैतिक गतिविधियां की जा रही है। जिससे आसपास के परिवार, समाज के बच्चों पर गलत प्रभाव हो रहा है।

इस पर पुलिस ने टीम भेजकर मामले की जांच करवाई तो होटल में 10-12 लड़के लड़कियां दिखाई दिए। पुलिस को देखकर लड़कियां मौके से पीछे से भाग गई। लड़कों द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया और होटल संचालक से उलझने लग गए। साथ ही एक दूसरे पर अपनी अपनी प्रेमिकाओं को भगाने का आरोप लगाकर उत्पात मचाने लग गए।

इस पर पुलिस ने होटल संचालक सहित पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीपलोद थाना शाहपुरा निवासी योगेश कुमार, वार्ड 9 निवासी अंकित कुमार, सांवलपुरा निवासी हरिश कुमार व विष्णु कुमार एवं कुहाड़ा निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
09 Jun 2024 02:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर