
फोटो पत्रिका
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मंगलवार शाम को कई जगह मौसम बदल गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, शाम को अचानक बादल छा गए और हवाएं चली। मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को 17 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में सात डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 33 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम केन्द्र के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।
विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव बुधवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा। इससे असर से मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं चलने व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
मौसम केन्द्र के अनुसार मावठ के असर से आगामी 2-3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होगी और इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Published on:
17 Feb 2026 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
