
जयपुर. प्रदेश में पंचायत चुनावों के नतीजों में हर बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच उलटफेर होता रहा है। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस ग्रामीण मतदाताओं का भरोसा जीतने में सफल रही। खास बात यह है कि 2010 के चुनाव तक जिला परिषदों में कांग्रेस आगे रही, लेकिन उसके बाद दो चुनावों में भाजपा ने बढ़त बनाई और उस पर सत्ता के आने जाने का भी कोई असर नहीं हुआ। लेकिन इस बार फिर पुराना ट्रेंड नजर आ रहा है, जिसमें कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।
प्रदेश में पहली बार 'एक राज्य-एक चुनाव' की तर्ज पर सभी 41 जिला परिषदों के चुनाव एक साथ कराए गए हैं। शुक्रवार को 37 जिला परिषदों के आए परिणामों में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले बढ़त बनाई है। कांग्रेस दो दर्जन से अधिक जिला परिषदों में आगे है, जबकि भाजपा छह में बढ़त की स्थिति में है। पंचायत समितियों के परिणामों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर रहा है। हालांकि पंचायत चुनावों का इतिहास बताता है कि ग्रामीण मतदाता हर बार एक ही दल के साथ नहीं रहते। पिछले चार चुनावों में जिला प्रमुख और प्रधान के पदों पर दोनों दलों के बीच सत्ता बदलती रही है। जिला परिषद के 1275 वार्डों में से रात तक 1199 के परिणाम आए। इनमें भाजपा ने 349 और कांग्रेस ने 747 वार्ड जीते। पंचायत समितियों के 7543 वार्डों में भाजपा को 2213 और कांग्रेस को 3758 वार्डों में जीत मिली। शेष सीटों पर क्षेत्रीय दलों और निर्दलीयों ने जीत दर्ज की।
| पार्टी | जीते वार्ड |
| भाजपा | 505 |
| कांग्रेस | 456 |
| निर्दलीय | 53 |
| पार्टी | जीते वार्ड |
| भाजपा | 2864 |
| कांग्रेस | 3005 |
| निर्दलीय | 1126 |
| पार्टी | 2005 | 2010 | 2015 | 2020-21 |
| भाजपा | 13 | 8 | 21 | 17 |
| कांग्रेस | 16 | 24 | 12 | 14 |
| निर्दलीय व अन्य | 3 | 1 | 0 | 2 |
| पार्टी | 2005 | 2010 | 2015 | 2020-21 |
| भाजपा | 124 | 72 | 163 | 139 |
| कांग्रेस | 90 | 159 | 168 | 182 |
| निर्दलीय | 22 | 16 | 12 | 31 |
| सीपीआईएम (CPIM) | 1 | 1 | 1 | 0 |
| बीएसपी (BSP) | 0 | 0 | 1 | 0 |
| कुल पंचायत समितियां | 237 | 248 | 295 | 352 |