जयपुर

Rajasthan Panchayat News:  15 नवंबर की डेडलाइन पूरी, आज 3747 ग्राम पंचायतों में ‘आखिरी’ वोटिंग और नतीजे, जानिए लेटेस्ट अपडेट

पंचायत चुनाव : हाईकोर्ट में चुनाव आयोग ने तय समय में मतदान पूरा कराने का दिया था भरोसा, 15 नवंबर की डेडलाइन पूरी, गांवों में आज आखिरी चुनावी दंगल
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 8:04 AM IST
rajsamand bhim panchayat samiti area result several interesting results
Bheem Gram Panchayat Result : ग्राफिक्स फाइल फोटो पत्रिका।

जयपुर. पंचायत चुनाव का अंतिम चरण अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन हाईकोर्ट की ओर से चुनाव के लिए तय अंतिम तारीख 15 नवम्बर पीछे छूट गई। सोमवार यानि 16 नवम्बर को अंतिम चरण में सबसे अधिक 3747 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिससे 3747 सरपंच व 33885 वार्ड पंचों का चुनाव होगा और इनके नतीजों के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। देर रात तक नतीजे आ जाएंगे और मंगलवार को उपसरपंच के चुनाव के बाद मतदान दल गांवों से लौट जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में पेश प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम में 15 नवम्बर तक निकाय व पंचायत चुनाव पूरे करा लेने का भरोसा दिलाया था, लेकिन राज्य सरकार की पंचायतों की लॉटरी की प्रक्रिया में देरी करने के कारण आयोग का चुनाव कार्यक्रम पटरी से उतर गया। इसके चलते आयोग के लिए 15 नवम्बर तक चुनाव पूरे करा लेना मुश्किल हो गया, हालांकि चुनाव संबंधी अधिकांश कार्य अब तक हो चुका है।

जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 14403 ग्राम पंचायतों में से केवल 3747 ग्राम पंचायतों में ही सरपंचों व वार्ड पंचों के लिए मतदान होना शेष है। सोमवार को 3747 ग्राम पंचायतों में भी सरपंचों व वार्ड पंचों के लिए मतदान पूरा हो जाएगा, जिसके बाद मंगलवार को वार्ड पंच इन ग्राम पंचायतों में उपसरपंचों का चुनाव करेंगे।

ग्राम पंचायतों के चुनाव में दिख रहा जोश

चरणग्राम पंचायत/सरपंचवार्ड पंचमतदातासरपंच प्रत्याशी
प्रथम331428682833340216795
द्वितीय3626337341056594421839
तृतीय3716342181058803722232
चतुर्थ/अंतिम3747338851059428522158

बैलेट पेपर पर नाम के क्रम में गड़बड़ी का आरोप

निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़). पंचायत चुनाव के बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्हों के क्रम को लेकर शंभूपुरा और मांगरोल पंचायतों का मामला गरमा गया है। दोनों जगह एक ही नाम (अंकित) के प्रत्याशी को अलग-अलग क्रम पर जगह मिलने से विवाद और चर्चाएं तेज हो गई हैं। शंभूपुरा पंचायत के सरपंच चुनाव बैलेट पेपर में 'अंकित' नाम के प्रत्याशी को पहला क्रम दिया गया है, जबकि मांगरोल पंचायत में 'अंकित जाट' को दूसरा क्रम (अजय जाट के बाद) मिला है।

एक जैसी चयन प्रक्रिया होने के बावजूद दोनों जगह स्थिति अलग होने पर यह सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्यों हुआ। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि मांगरोल में चुनाव आयोग की नियमावली के तहत सही क्रम तय हुआ है, जबकि शंभूपुरा में नाम के क्रम निर्धारण में मानवीय चूक/गलती हुई है। अब निर्वाचन विभाग के आधिकारिक जवाब और इस पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Updated on:
16 Nov 2026, 8:04 AM IST
Published on: