
rajasthan politics जयपुर शहर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने के साथ ही चुनावी बिसात बिछ गई है। कांग्रेस से एक बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके और दो बार विधायक रह चुके प्रताप सिंह खाचरियावास मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने भी रामचरण बोहरा का टिकट काटकर मंजू शर्मा पर भरोसा जताया है।
1. पार्टी ने आपको प्रत्याशी घोषित किया, इसे किस रूप में देखते हैं ?
मंजू शर्मा: पार्टी ने सोच- समझकर प्रत्याशी चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन का संकल्प लिया है। वह संकल्प टिकट वितरण में दिख रहा है।
प्रताप सिंह खाचरियावास: ऐन वक्त पर मुझे पार्टी के नेताओं ने आदेश दिया। जब परिवार युद्ध में उतर रहा हो और परिवार के मुखिया का आदेश मिल जाए तो फिर युद्ध में उतरना पड़ता है।
2. जयपुर के विकास के लिए आपका विजन क्या है?
मंजू शर्मा: ट्रैफिक की दिक्कत है। उसको दूर करने के लिए मेट्रो फेज-टू को जल्द से जल्द धरातल पर लाया जाएगा। शहर के बाहरी इलाकों में पानी की भी दिक्कत है, उसको भी दूर करवाएंगे। राज्य में अब भाजपा की सरकार है। ऐसे में तेजी से काम होंगे।
प्रताप सिंह खाचरियावास: आधुनिक जयपुर पूरी तरह से कांग्रेस की देन है। जयपुर को विकास का रास्ता कांग्रेस ने दिखाया। कांग्रेस की ओर से करवाया गया विकास जयपुर में स्पष्ट नजर आता है। हम इसी विजन के साथ आगे भी काम करेंगे। जयपुर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में BSP की एक और लिस्ट जारी, हॉट सीट नागौर सहित इन 7 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
3. इस बार जीत के लिए क्या रणनीति अपनाई जाएगी?
मंजू शर्मा: इस बार जीत का अंतर पिछली दो जीत से भी ज्यादा होगा। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसका असर परिणाम वाले दिन देखने को मिलेगा। मैं तो अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हूं।
प्रताप सिंह खाचरियावास: जो दो बार से सांसद थे। उनके काम का हिसाब लिए बिना सिर्फ इसलिए विदा कर दिया, क्योंकि जनता को हिसाब देना पड़ता है। भाजपा नया उम्मीदवार लाकर पुराने की बात खत्म करना चाहती है।
4. पार्टी किन मुद्दों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है?
मंजू शर्मा: इलेक्ट्रोरल बॉन्ड घोटाला सबके सामने है। राज्य की भाजपा सरकार ने तीन महीने में कोई काम नहीं किया। कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद हो गईं। यूडी टैक्स को लेकर कांग्रेस बड़ा निर्णय लेगी।
प्रताप सिंह खाचरियावास: यह केंद्र का चुनाव है। यह चुनाव तो मोदी की गारंटी पर ही लड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में विकास कराया है। महिला, युवा, किसान और गरीब को राहत दी है।
यह भी पढ़ें : सावधान! अगले 48 घंटे में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
5. कांग्रेस को अपना टिकट बदलना पड़ा, इसे किस रूप में लेते हैं?
मंजू शर्मा: ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। मुझे इससे कोई मतलब नहीं है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।
प्रताप सिंह खाचरियावास: यह पार्टी नेतृत्व का मामला है। कांग्रेस के उम्मीदवार ने सकारात्मक रूप से स्वयं आगे आकर पेशकश कर दी तो कांग्रेस को तय करना था कि किसे आदेश दिया जाए। अब हम सब एक हैं।