जयपुर

राजस्थान पत्रिका का Property Expo 9 अक्टूबर से, फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी मार्केट में आएगी रौनक, मिलेंगे कई विकल्प

फेस्टिव सीजन में राजस्थान पत्रिका शहरवासियों के लिए 9 से 11 अक्टूबर तक एसएल मार्ग स्थित द ग्रांड मोती पैलेस में प्रॉपर्टी एक्सपो 'प्रोपेक्स' का आयोजन कर रहा है। समय सुबह 10 से रात 8 बजे तक रहेगा। इवेंट मैनेजमेंट IFFPL द्वारा किया जा रहा है।
2 min read
• •
Oct 04, 2026
rajasthan patrika property expo
Rajasthan Patrika Property Expo

Rajasthan Patrika Property Expo: जयपुर: आने वाले फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिलेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पत्रिका शहरवासियों के लिए प्रॉपर्टी एक्सपो ‘प्रोपेक्स’ लेकर आ रहा है। एसएल मार्ग स्थित द ग्रैंड मोती पैलेस में नौ अक्टूबर से प्रोपेक्स शुरू होगा, जो 11 अक्टूबर तक चलेगा। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ग्राहक यहां आ सकेंगे।

यहां विजिटर्स को घर खरीदने, नए प्रोजेक्ट में निवेश करने या जमीन से लेकर कॉमर्शियल प्रॉपर्टी तक के विकल्प मिलेंगे। प्रोपेक्स में आने वाले विजिटर्स के लिए लकी ड्रॉ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। एक्सपो में विजिट करने वाले लोगों को शानदार इनाम जीतने का मौका मिलेगा। यानी प्रॉपर्टी के विकल्प देखने और बिल्डर्स के विशेष ऑफर जानने के साथ विजिटर्स लकी ड्रॉ में भी हिस्सा ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए 9610447943 पर संपर्क करें। इस इवेंट का मैनेजमेंट आईएफएफपीएल की ओर से किया जाएगा।

त्योहारी सीजन में खास डील का मौका

फेस्टिव सीजन प्रॉपर्टी बाजार के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान बिल्डर और डेवलपर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर और डिस्काउंट लेकर आते हैं। प्रोपेक्स में भी भाग लेने वाले बिल्डर्स की ओर से एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और विशेष डील उपलब्ध कराई जाएंगी। ऐसे में जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट के ऑफर और कीमतों की तुलना करने का अवसर रहेगा।

जयपुर में प्रॉपर्टी का नया ग्रोथ मैप

जयपुर शहर बढ़ रहा है, नए कॉरिडोर विकसित हो रहे हैं और आवासीय के साथ कॉमर्शियल गतिविधियों का दायरा भी लगातार फैल रहा है। ऐसे में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए सिर्फ आज की कीमत ही नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में लोकेशन की ग्रोथ और कनेक्टिविटी भी महत्वपूर्ण हो गई है।

  • नए रोड कॉरिडोर और बेहतर कनेक्टिविटी से कई बाहरी इलाके शहर के मुख्य बाजार से तेजी से जुड़ रहे हैं।
  • नई टाउनशिप, हाईराइज प्रोजेक्ट और कॉमर्शियल हब शहर का विस्तार नई दिशाओं में कर रहे हैं।
  • घर खरीदने वालों के लिए लोकेशन, सुविधाएं और भविष्य की कनेक्टिविटी अहम फैक्टर बन रहे हैं।

इसलिए आएं प्रोपेक्स में

  • प्रोपेक्स सिर्फ प्रॉपर्टी देखने का मौका नहीं, बल्कि एक ही जगह पर कई विकल्पों की तुलना करने का अवसर भी देगा।
  • अलग-अलग लोकेशन, प्रोजेक्ट, बजट और जरूरत के हिसाब से खरीदार एक साथ कई बिल्डर्स से जानकारी ले सकेंगे।
Updated on:
04 Oct 2026 07:41 am
Published on:
04 Oct 2026 07:41 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस या BJP? राजस्थान के पंचायत चुनाव में कौन मारेगा बाज़ी? जानिए दोनों प्रतिद्वंदियों की तैयारी 

जयपुर-जोधपुर अग्निकांड से भी नहीं जागा राजस्थान: दिल्ली-मुंबई में रोबोट बुझा रहे आग, यहां डेमो के आगे नहीं बढ़ी बात

कन्हैयालाल हत्याकांड: ‘न्याय की कुर्सी’ पर बैठे जजों ने क्यों याद किए महात्मा गांधी और रामधारी सिंह दिनकर?

ग्राउंड रिपोर्ट: वक्त था दुकान सजाने का…दूसरी दुकान तलाशने को हो गए मजबूर, जयपुर में न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

Rajasthan Panchayat Election : राजस्थान पंचायत चुनाव के बेहद अहम 11 सवाल, मतदान से पहले जानिए जवाब