राजस्थान पत्रिका रविवार को पत्रिका गेट पर शहरवासियों को शख्सियत भुवन बाम से रूबरू करवाएगा।
राजस्थान पत्रिका रविवार को पत्रिका गेट पर शहरवासियों को शख्सियत भुवन बाम से रूबरू करवाएगा। वे उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ के सीजन 2 के प्रमोशन के लिए जयपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे वहां जयपुराइट्स से बातचीत भी करेंगे।
पत्रिका गेट पर कार्यक्रम दोपहर करीब 3.30 बजे शुरू होगा। ऐसे में जयपुराइट्स को अपने पसंदीदा स्टार से मिलने का शानदार मौका भी मिलेगा। साथ ही वे भुवन से सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। जयपुराइट्स को उनके साथ थिरकने का मौका भी मिलेगा।
वर्ष 2018 में उन्होंने नई यूट्यूब सीरीज 'टीटू टॉक्स' शुरू की, जिसमें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान अतिथि बनकर आए थे। 'बीबी की वाइंस' से घर-घर में पहचान बनाने वाले भुवन, भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबर्स में से एक हैं। उन्हें देशभर के युवा पसंद करते हैं। कार्यक्रम में एंट्री निःशुल्क रहेगी।