जयपुर

Rajasthan Patrika’s Property Expo : त्योहारी सीजन में करेंगे मंगल प्रवेश, राजधानी में मिलेंगे ढेरों विकल्प

Rajasthan Patrika's Property Expo : त्योहारी सीजन से ठीक पहले शहरवासियों के लिए राजस्थान पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 8.0 लेकर आ रहा है।

2 min read
Sep 13, 2024

Jaipur News : त्योहारी सीजन से ठीक पहले शहरवासियों के लिए राजस्थान पत्रिका प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स 8.0 लेकर आ रहा है। तीन दिवसीय प्रोपेक्स 27 सितम्बर से शुरू होगा। यह जेएलएन मार्ग स्थित लाल बहादुर नगर कॉलोनी के द ग्रांड मोती पैलेस में आयोजित किया जा रहा है।

प्रोपेक्स 29 सितम्बर तक चलेगा। यहां जो ग्राहक पहुंचेंगे, उनको रियल एस्टेट के बड़े नाम मिलेंगे। साथ ही फेस्टिव सीजन में गृह प्रवेश का मौका भी मिलेगा। इस एक्सपो में आने वाले ग्राहकों को शहर के बाहरी इलाकों से लेकर पॉश इलाकों में प्रॉपर्टी निवेश से लेकर खरीदने के कई विकल्प मिलेंगे।

खास बात यह है कि फेस्टिव सीजन को देखते हुए हर ग्राहक को बुकिंग के साथ कुछ उपहार और डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस आयोजन में क्रेडाई, राजस्थान का सहयोग है।

आपकी जरूरत यहां होगी पूरी

राज्य भर से 20 से अधिक बिल्डर्स और डवलपर्स भाग लेंगे। यहां ग्राहकों को बजट घरों, लग्जरी फ्लैट, विला, डुप्लेक्स, प्रीमियम पेंट हाउस, प्लॉट, वीकेंड होम से लेकर व्यावसायिक प्रोजेक्ट और फार्म हाउस के कई विकल्प मिलेंगे।

इस एक्सपो में ग्राहकों को किफायती आवास, प्रीमियम आवास मिलेंगे।

इसलिए आएं एक्सपो

- शहर के बाहरी इलाकों में कम बजट में टू और थ्री बीएचके फ्लैट के कई विकल्प मिलेंगे।

- शहर के बीचोंबीच लग्जरी सुविधा युक्त फ्लैट भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए होंगे।

- विला और डुप्लेक्स के भी शहर के चारों ओर ग्राहकों को ढेर सारे विकल्प मिलेंगे।

- अपनी पसंदीदा लोकेशन के हिसाब से ग्राहक डील को फाइनल कर सकेंगे।

- यहां आकर ग्राहकों को एक ही परिसर में कई विकल्प मिलेंगे। इससे उनके समय की बचत होगी।

- एक्सपो में जिन प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया जाएगा, वे रियल एस्टेट के नवीनतम ट्रेंड पर आधारित होंगे। आने वाले कुछ वर्षों में यही ट्रेंड देखने को मिलेगा।

ग्राहकों को प्रोजेक्ट के आस-पास ये सब मिलेगा

सुविधाएं: स्कूल, अस्पताल से लेकर शॉपिंग मॉल और पार्क।

डिजाइन: घर की आंतरिक और बाहरी डिजाइन खास होगी। वास्तुकला भी ग्राहकों को लुभाएगी।

Published on:
13 Sept 2024 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर