जयपुर

राजस्थान में कम मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने का भंडाफोड़, कई पम्पों पर छापेमारी से हड़कंप, नोज़ल जब्त-जुर्माना वसूला 

Petrol Pump Scam Expose: राजस्थान में कम मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के बड़े मामले पकड़े गए! जयपुर और अजमेर के पेट्रोल पम्पों पर बड़ी कार्रवाई, 5 नोजल जब्त और ₹39,000 का जुर्माना। जानिए पूरा सच।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 10:40 AM IST
Rajasthan Petrol Pump Raid Short Fuel Delivery 5 Nozzles Seized Jaipur Ajmer Inspection
Rajasthan Petrol Pump Raid Short Fuel Delivery 5 Nozzles Seized Jaipur Ajmer Inspection

अगर आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं, तो यह बड़ी खबर आपके लिए जरूरी है। राजस्थान में उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के मामले सामने आए हैं। उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत बड़ा एक्शन लेते हुए 5 नोजल जब्त किए गए हैं और कुल ₹39,000 का जुर्माना लगाया गया है।

विभाग द्वारा 18 नवंबर को प्रदेशभर में कुल 58 पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 3 पेट्रोल पम्पों पर उपभोक्ताओं को कम मात्रा में ईंधन दिए जाने की गंभीर अनियमितता पकड़ी गई।

जयपुर और अजमेर में पकड़ा गया कम ईंधन देने का खेल

जांच टीमों ने जयपुर और अजमेर जिलों के पेट्रोल पम्पों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है:

जिलापेट्रोल पम्प का नाम व स्थानपाई गई अनियमितताकी गई कार्रवाई और जुर्माना
अजमेरबीपी अजमेर पेट्रोल पम्प, दोराईप्रति 5 लीटर पर 30 मिलीलीटर कम पेट्रोल/डीजल और सत्यापन प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं1 नोजल जब्त; कम मात्रा पर ₹10,000 + प्रमाण-पत्र न होने पर ₹1,000 (कुल ₹11,000 जुर्माना)
जयपुरचौधरी सर्विस स्टेशन, चाकसूप्रति 5 लीटर पर 5 मिलीलीटर कम ईंधन और सत्यापन प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं2 नोजल जब्त; कम मात्रा पर ₹10,000 + प्रमाण-पत्र न होने पर ₹500 (कुल ₹10,500 जुर्माना)
जयपुरगोपाल पेट्रोलियम, चाकसूप्रति 5 लीटर पर 5 मिलीलीटर कम ईंधन और सत्यापन प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं2 नोजल जब्त; कम मात्रा पर ₹10,000 + प्रमाण-पत्र न होने पर ₹500 (कुल ₹10,500 जुर्माना)

जयपुर जिले में कुल 11 पेट्रोल पम्पों की जांच की गई, जिनमें से 2 पम्पों के 4 नोजल जब्त करते हुए कुल ₹21,000 का जुर्माना वसूला गया।

आपके साथ भी हो गड़बड़ी, तो तुरंत इस नंबर पर करें शिकायत

विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम ईंधन उपलब्ध कराने या नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी पेट्रोल पम्प पर ईंधन की मात्रा में कमी या किसी अन्य प्रकार की अनियमितता का संदेह हो, तो तुरंत उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 14435 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

Updated on:
20 Nov 2026, 10:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All