झालावाड़

राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़े राजू ठेहट गैंग के 5 गुर्गे, जेल से ही नेटवर्क ऑपरेट होने का हुआ खुलासा

पांचो बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे गैंगस्टर राजू ठेठ के विष्वसनीय गुर्गे है। बदमाशों से बरामद एक वाहन राजू ठेठ द्वारा उसके बताये निर्देषों पर जमीनो पर अवैध कब्जे करने और उनके मुकदमों के गवाहों को धमकाने में उपयोग करते है।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2016, 3:03 PM IST
Feature image

जयपुर पुलिस को कुख्यात बदमाश राजू ठेहट गैंग के 5 गुर्गों को गिरफ्त में लेने में सफलता हाथ लगी है। कमिश्नरेट की करधनी थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात सरना डूंगरी क्षेत्र पर छापामार कर राजू ठेेहट गैंग के पांच सदस्यों को धर दबोचा है। पकड़े गए गैंग के सदस्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता ने बताया कि राजू ठेहट गैंग के पांच सदस्यों को एक स्थान पर छापामार कर दबोचा गया है। उनके पास से कुछ हथियार व नकदी भी मिली है। सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए सदस्यों ने राजू ठेहट के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है।

दरअसल, पिछले दिनों मानसरोवर से राजू ठेहट गैंग के एक सदस्य को पकड गया था। राजस्थान पुलिस आनंदपाल गैंग के साथ ही राजू ठेहट गैंग का भी सफाया करने में लगी है। पिछले कुछ माह में आनंदपाल गैंग के समान ही राजू ठेहट गैंग के सदस्यों की लगातार धरपकड की जा रही है।

इनके कब्जे से दो देषी कट्टे, दो जिन्दा कारतूस, बेसबाॅल का बल्ला, जीआई पाईप तथा तीन वाहन बरामद किये है।

ऐसे आये गिरफ्त में

खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गई थी। इन टीमों ने करधनी क्षेत्र में रीको एरिया सरणा डूंगर में पुलिस की गाडियों को छोडकर पैदल-पैदल सडक के सहारे झाडियों में छिपते-छिपाते बदमाशों के करीब पहुंचे। यहां 5 बदमाश किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों टीमों ने चारो तरफ से इन्हें घेरकर रोका तो दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर हथियार निकाल लिए। दोनों टीमों ने बदमाशों को ललकारा और वहीं खडे रहने को मजबूर कर 5 बदमाशों को पकड लिया।

ये हुई बरामदगी

बदमाशों के कब्जे से 2 देशी कट्टे, 2 जिन्दा कारतूस, बेस बाॅल का बल्ला, जीआई पाईप, तीन वाहन बरामद किये गए है।

इन पांचो बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे गैंगस्टर राजू ठेठ के विष्वसनीय गुर्गे है। बदमाशों से बरामद एक वाहन राजू ठेठ द्वारा उसके बताये निर्देषों पर जमीनो पर अवैध कब्जे करने और उनके मुकदमों के गवाहों को धमकाने में उपयोग करते है। गिरफ्तार बदमाशों में से सुभाष मंगावा राजस्थान में जमीन से जुडे विवादो के सुलटाने का काम जेल में बंद गैंगस्टर राजू ठेठ के निर्देषो पर करता है।

Published on:
Also Read
View All