जयपुर

Rajasthan News : कुंडली कर ली तैयार, जल्द ही राजस्थान के 520 नेताओं को बड़ा झटका देगी कांग्रेस, जानिए क्यों

Rajasthan Politics : लिस्ट में 50 ब्लॉक अध्यक्ष, 400 मंडल अध्यक्ष, 70 प्रदेश पदाधिकारी और पांच से छह ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जो विधायक, पूर्व विधायक या हाल ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

less than 1 minute read
May 15, 2024

Rajasthan Congress News : कांग्रेस में ब्लॉक और मंडल स्तर से प्रदेश स्तर तक संगठन में विभिन्न पदों पर बैठे नेताजी को लोकसभा चुनाव में सक्रियता नहीं दिखाना अब भारी पड़ सकता है। जिन नेताओं ने पार्टी विरोधी काम किया, उन पर तो कार्रवाई हो ही रही रही है, जो चुनाव में निष्क्रिय रहे, उनकी भी कुंडली तैयार कर ली गई है।

इन पर गिर सकती है गाज

इनमें करीब 50 ब्लॉक अध्यक्ष, 400 मंडल अध्यक्ष, 70 प्रदेश पदाधिकारी और पांच से छह ऐसे वरिष्ठ नेता हैं जो विधायक, पूर्व विधायक या हाल ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। एक पूर्व मंत्री भी हैं, जो हाल ही विधानसभा चुनाव भी हार चुके हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह रिपोर्ट जल्द ही पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसके बाद आगामी दिनों में इन नेताओं की संगठन के पदों से छुट्टी होना तय माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में लगातार दो बार की हार का क्रम तोड़ने के लिए विशेष रणनीति के तहत सभी पदाधिकारियों को चुनाव में जुटने के लिए कहा था, लेकिन नेता संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में नजर ही नहीं आए। कुछ नेताओं की तो पार्टी उम्मीदवारों ने ही निष्क्रियता या भितरघात को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद सभी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर तारीख वार प्रचार और स्थानों की जानकारी मांगी थी, लेकिन कई नेताओं ने प्रचार में काम नहीं करने के चलते जानकारी ही प्रदेश नेतृत्व को नहीं भेजी।

Also Read
View All

अगली खबर