12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime News : पुलिस सजग होती तो एक साल पहले रोक लेते एमडी ड्रग का जाल, जानिए कहां हुई चूक

Rajasthan Crime News : एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े थे चार युवक, इनमें ड्रग्स लैब लगाने वाला युवक भी शामिल था

2 min read
Google source verification

Rajasthan Crime News : गुजरात के गांधीनगर में पीपजल गांव के पास फार्म हाउस में एमडी ड्रग्स की लैब (फैक्ट्री) लगाने से पहले ही रोका जा सकता था। एनसीबी की गिरफ्त में आए दीपक सोलंकी व कुलदीप 14 महीने पहले कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत डांगियावास बाइपास पर कार में 121 ग्राम एमडी ड्रग्स के मामले में संदेह के दायरे में आए थे। जमानत के बाद दीपक फिर सक्रिय हो गया और ड्रग्स बनाने की लैब तक लगा ली।

आरोपियों से मात्रा से कम दिखाई ड्रग्स

कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने 26 फरवरी 2023 को डांगियावास-झालामण्ड बाइपास पर एक होटल के पास कार में सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर 121 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। पाली में बापू नगर विस्तार योजना निवासी दीपक सोलंकी से 47.4 ग्राम, गुड़ा भाकरी निवासी रमेश बिश्नोई से 28.5 ग्राम, पाली में शास्त्रीनगर इन्द्रा कॉलोनी निवासी हीरालाल दमामी से 20.8 व रोहट थानान्तर्गत कलाली गांव निवासी राजूराम बिश्नोई से 24.45 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। जो तय मात्रा 50 ग्राम कम है। दीपक व हीरालाल को हाईकोर्ट से 23 अप्रेल 2023 को जमानत मिल गई थी। फिलहाल लूनी थानाधिकारी जांच कर रहे हैं।

फार्म हाउस व खेत में बनाई थी ड्रग्स बनाने की लैब

एनसीबी ने गुजरात में गांधीनगर के पीपलज गांव के पास एक फार्म हाऊस में बने मकान में दबिश देकर एमडी ड्रग्स बनाने की लैब पकड़ी थी। 476 ग्राम एमडी ड्रग्स और 17 लीटर केमिकल व उपकरण भी जब्त किए थे। तिंवरी निवासी कुलदीप सिंह, बनासकांठा के डीसा स्थित अंबिकानगर निवासी रितेश दवे, वलसाड मोगरावाडी निवासी हरीश सोलंकी, पाली शहर के बापूनगर निवासी दीपक सोलंकी, जोधपुर के कल्ला गांव निवासी शिवरतन अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।

जोधपुर में क्यों शिफ्ट करनी पड़ी लैब

महाराष्ट्र के पुणे स्थित साकीनाका पुलिस ने 31 दिसम्बर 2023 को न्यू ईयर बंदोबस्त के समय संदेहास्पद नजर आने पर 22 साल के सरफराज शेख को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर दो और आरोपी पकड़े गए। मुख्य सरगना प्रशांत भागने में सफल रहा। महाराष्ट्र पुलिस की लगातार दबिशों के कारण प्रशांत ने भूमिगत रहते हुए जोधपुर में लैब शिफ्ट कर दी। यहां बड़ा रेगिस्तानी क्षेत्र है। खेत बड़े-बड़े हैं। इससे आसानी से लैब पकड़ में नहीं आती है।

प्रशांत पकड़ा तो दोस्त के यहां रख दिया सामान

मुंबई पुलिस ने प्रशांत को पकड़ा तो हुकमाराम चौधरी को लगा कि मुंबई पुलिस कभी भी उसके दरवाजे पर आ सकती है। ऐसे में उसने तीन दिन पहले लैब का सामान, तैयार ड्रग व अन्य केमिकल झालामण्ड हनुमानदड़ी में विकास चौहान की दुकान में शिफ्ट कर दिए। विकास किराए पर दुकान लेकर मेहंदी के कोन बेचता है। दुकान मालिक हर्ष भाटी को इसकी जानकारी नहीं थी। मुंबई पुलिस ने हुकमाराम को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर झालामंड पहुंचे तो विकास भाग गया, लेकिन दुकान से 107 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग व केमिकल पकड़े गए।

जमानत होते ही एक हो गए तीन आरोपी

एनसीबी के क्षेत्रीय उप निदेशक घनश्याम सोनी का कहना है कि कुड़ी भगतासनी थाने में दीपक सोलंकी सहित चार जनों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनसे जब्त कार कुलदीप की थी। जो हीरालाल का दोस्त है। वर्ष 2015 में डीआरआइ ने करोड़ों की एमडी ड्रग्स के साथ मनोहर एनानी को गिरफ्तार किया था। सात साल तक जेल में बंद रहने के बाद वर्ष 2022 में मनोहर को जमानत मिल गई थी। मनोहर, दीपक व कुलदीप ने आपस में मिलकर एमडी ड्रग्स की लैब लगा ली थी।

यह भी पढ़ें- Fraud : निवेश का झांसा देकर वृद्ध से 23.50 लाख रुपए ऐंठे