12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fraud : निवेश का झांसा देकर वृद्ध से 23.50 लाख रुपए ऐंठे

इंग्लैण्ड के नम्बर से व्हॉट्सऐप पर संदेश भेजकर जाल में फंसाया

less than 1 minute read
Google source verification
23 lakh Rs fraud

पुलिस स्टेशन प्रतापनगर।

जोधपुर.

प्रतापनगर थानान्तर्गत कमला नेहरू नगर में व्हॉट्सऐप पर अनजान संदेश और निवेश करने पर कई गुना लाभांश मिलने का झांसा देकर एक वृद्ध से 23.40 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। 1.30 करोड़ रुपए मिलने का झांसा देकर तीस लाख रुपए और जमा करने का दबाव डाला गया तो पीडि़त को ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर निवासी किशोरमल ने मोबाइल नम्बर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 23.40 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि गत 18 मार्च को व्हॉट्सऐप पर इंग्लैण्ड के नम्बर से मैसेज आए थे। उन्हें एक कम्पनी में निवेश करने पर बेहतर लाभांश मिलने का झांसा दिया गया था, लेकिन वृद्ध ने कोई जवाब नहीं दिया। 20 अप्रेल को दुबारा संदेश आए। इनके झांसे में आने के बाद वृद्ध ने निवेश करने का मानस बनाया। 30 अप्रेल को ठगों ने ग्रुप ज्वॉइन करवाया। लाॅगिन व आइडी दी गई। तब पीडि़त ने आसाम के लखिमपुर में पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में अलग-अलग किस्तों में 9.40 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद ठगों ने और निवेश करने पर कई गुणा लाभांश मिलने का भरोसा दिलाया था। इस प्रकार वृद्ध ने कुल 23.40 लाख रुपए निवेश कर दिया था। ठगों ने 30 लाख रुपए और निवेश करने का दबाव डाला। बदले में एक करोड़ तीस लाख रुपए लाभांश मिलने का झांसा दिया। संदेह होने पर वृद्ध ने अपने पुत्र से बात की और पूरी बात बताई। तब पुत्र ने ठगी होने की जानकारी दी। वो थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।