जयपुर

राजस्थान के मंत्री को कैबिनेट के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस राज्य का CM बनाने में निभाएंगे अहम रोल

Rajasthan Politics: राजस्थान के चार केंद्रीय मंत्रियों में से एक ऐसा भी है, जिसे कैबिनेट के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2024, 1:46 PM IST
bjp

Rajasthan News : जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में राजस्थान की धमक देखने को मिली है। मोदी की नई कैबिनेट में पहले से भी ज्यादा इस बार राजस्थान को तवज्जो देते हुए 14 सांसदों में से चार को मंत्री बनाया गया है। इसी बीच राजस्थान की सियासत से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान के चार केंद्रीय मंत्रियों में से एक ऐसा भी है, जिसे कैबिनेट के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

जी हां, हम बात रहे हैं राजस्थान से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले भूपेंद्र यादव की। पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में भूपेंद्र यादव दूसरी बार मंत्री बने है। इसके अलावा बीजेपी नेतृत्व ने भूपेंद्र यादव को ओडिशा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस लिस्ट में राजनाथ सिंह का नाम भी शामिल है। ये दोनों नेता ओडिशा में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया में अहम रोल निभाएंगे। बता दें कि ओडिशा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होगा। ऐसे में नई जिम्मेदारी मिलते ही ​कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव अपने काम में लग गए हैं।

कौन है भूपेंद्र यादव?

भूपेंद्र यादव का जन्म राजस्थान के अजमेर में 30 जून 1969 को हुआ। वे कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय रहे। साल 2010 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था। भूपेंद्र यादव को पहली बार 2012 में राज्यसभा से सांसद चुना गया। इसके बाद दोबारा राज्यसभा सांसद चुने जाने पर जुलाई 2021 में उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इस बार वो राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने है। राजस्थान से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस के ललित यादव को 48, 334 वोटों से शिकस्त दी थी।

Updated on:
10 Jun 2024, 1:46 PM IST
Published on: