जयपुर

Rajasthan Politics : मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे 28 को, करेंगे रैली को संबोधित, गहलोत-डोटासरा सहित अन्य रहेंगे मौजूद

कांग्रेस भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी नीतियों और लोकतंत्र को कमजोर करने को लेकर हमला करेगी।

less than 1 minute read
Apr 21, 2025

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 अप्रेल को जयपुर आएंगे। वे रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर हो रही है और इसका उद्देश्य संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य वरिष्ठ नेता भी रैली को संबोधित करेंगे। रैली के जरिए कांग्रेस भाजपा सरकार पर संविधान विरोधी नीतियों और लोकतंत्र को कमजोर करने को लेकर हमला करेगी।

कांग्रेस का मानना है कि केंद्र की मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है और आम जनता के अधिकारों को सीमित किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक आंदोलन है।

रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्यभर से कार्यकर्ताओं रैली में भारी संख्या में पहुंचेंगे। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

यह रैली 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ’ रैलियों का मुख्य केंद्र बिंदु होगी। कांग्रेस इस अभियान के ज़रिए आम जनता तक यह संदेश पहुंचाना चाहती है कि संविधान ही देश की आत्मा है, और उसे बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Published on:
21 Apr 2025 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर