जयपुर

Rajasthan Politics: सदस्यता अभियान में पड़ोसी राज्यों से पिछड़ी BJP राजस्थान, 23 दिन में बने केवल इतने मेंबर

BJP Membership in Rajasthan: राजस्थान भाजपा सदस्यता अभियान में अपने पड़ोसी राज्यों से काफी पीछे चल रही है। राजस्थान में 23 दिन में अभी केवल 25 लाख के आसपास ही मेंबर बने हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 10:19 AM IST
Feature image

BJP Membership in Rajasthan: सदस्यता अभियान में राजस्थान भाजपा अपने पड़ोसी और अन्य राज्यों से काफी पीछे है। उत्तरप्रदेश में एक करोड़, गुजरात और मध्यप्रदेश संगठन ने 50-50 लाख सदस्य बना लिए है। यहां तक की असम 35 लाख आंकड़े को पार कर चुका है, जबकि राजस्थान अभी करीब 25 लाख पर ही पहुंचा है।

बताया जा रहा है संगठन अब सभी बूथों पर 51,736 कार्यकर्ताओं की निगरानी में सदस्य बनाने के काम को गति देगा। इन बूथों पर एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ता मॉनिटरिंग करेंगे। करीब 1132 मंडलों में बैठक की जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रताप नगर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दौसा विस के पांच बूथों पर लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई।

सदस्यता अभियान की समीक्षा आज

भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, सह प्रभारी विजया राहटकर और राष्ट्रीय मंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज सिन्हा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

23 दिन में बने 25 लाख सदस्य

गौरतलब है कि भाजपा ने देश में 2 सितम्बर से सदस्यता अभियान शुरू किया है। वहीं राजस्थान में 3 सितम्बर को यह अभियान शुरू किया गया। राजस्थान में भाजपा ने सवा करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट तय किया। अभियान 37 दिन चलना है और 23 दिन बीत चुके हैं तथा 25 लाख सदस्य ही बन पाए हैं।

Updated on:
26 Sep 2024, 10:19 AM IST
Published on: