जयपुर

Rajasthan Politics: संगठन जल्द लेगा फैसले, नियुक्तियों का दौर होगा शुरू

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई बैठक के बाद संगठन से जुड़े फैसले जल्द होंगे। माना जा रहा है कि जुलाई में कांग्रेस अपने संगठनात्मक नियुक्तियों के काम को पूरा कर लेगी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2023, 2:26 PM IST
patrika_news_5.jpg

जयपुर/पत्रिका। Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई बैठक के बाद संगठन से जुड़े फैसले जल्द होंगे। माना जा रहा है कि जुलाई में कांग्रेस अपने संगठनात्मक नियुक्तियों के काम को पूरा कर लेगी। उसके बाद चुनाव से संबंधित कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा। इन कमेटियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं।

कांग्रेस में इसके लिए होमवर्क भी शुरू हो गया है। जिन प्रमुख कमेटियों का गठन किया जाएगा, उनमें प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति, चुनाव प्रचार अभियान समिति और घोषणा पत्र समिति शामिल हैं। इनमें सचिन पायलट, हरीश चौधरी, रघुवीर मीणा, नीरज डांगी सहित कुछ अन्य नेताओं को मुख्य कमान दिए जाने की संभावना है। पार्टी अपने परम्परागत वोट बैंक एससी, एसटी, ओबीसी सहित अन्य जातियों को साथ लेकर सोशल इंजीनियरिंग भी करेगी ताकि सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव में उतर सके और राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नवंबर अंत और दिसंबर के पहले सप्ताह में होने के आसार है। इसके लिए अकटूबर के पहले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित हो जाएगा। ऐसे में कांग्रेस के लिए अब अपने संगठन और सरकार के बचे हुए काम के लिए तीन माह का ही समय बचा हुआ है। इसलिए कांग्रेस की हाल में हुई दिल्ली की बैठक में तेजी से फैसले लेने के निर्देश दिए गए हैं। वैसे ही कांग्रेस यह भी तय कर चुकी है कि उम्मीदवारों का चयन सितंबर में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी जल्द होगा। इसके बाद यह कमेेटी उम्मीदवारों को लेकर अपना काम शुरू कर देगी। वहीं पार्टी की मजबूती के लिए जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रदेश कांग्रेस बूथ, मंडल और ग्राम पंचायत अध्यक्षों का सम्मेलन करेगी।

Published on: