जयपुर

Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे पर सीपी जोशी का बड़ा बयान आया सामने

राजस्थान में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से सियासत गरमाई हुई है।
2 min read
Jul 13, 2024
CP Joshi-Kirodi Lal Meena-1

जयपुर। राजस्थान में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग से पहले प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किरोड़ी लाल मीणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किरोड़ी मीणा पार्टी के संपर्क में हैं और मेरी भी लगातार उनसे बातचीत होती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग से एक दिन पहले पत्रकार वार्ता में कहा कि किरोड़ी मीणा नाराज नहीं हैं, वो पार्टी के संपर्क में हैं। हमारी लगातार बातचीत हो रही है। वो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और सालों से इस पार्टी में हैं। लंबे समय तक उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है।

अगले सप्ताह जेपी नड्डा से मिलेंगे किरोड़ी मीणा

किरोड़ी मीणा के इस्तीफे के बाद से ही सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि अपनी अनदेखी के कारण उन्होंने मंत्री पद छोड़ा है। शायद यही वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व से लेकर राजस्थान बीजेपी के नेता किरोड़ी लाल मीणा को मनाने के प्रयास में लगे हुए है। हालांकि, किरोड़ी मीणा साफ कह चुके हैं कि उन्हें सत्ता और संगठन से कोई तकलीफ नहीं है। किरोड़ी मीना अगले सप्ताह फिर से दिल्ली जाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। संभवत: इस मुलाकात के बाद ही किरोड़ी प्रकरण को लेकर स्थितियां स्पष्ट होंगी।

पूरे सत्र विधानसभा में नहीं दिखेंगे किरोड़ी

कृषि मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके किरोड़ीलाल मीना अब विधानसभा के पूरे सत्र में मौजूद नहीं रहेंगे। उन्होंने विधानसभा से अनुपिस्थत रहने की अनुमति मांगी, जिसे शुक्रवार को सदन ने मंजूर कर लिया था। खास बात ये है कि भजनलाल सरकार किरोड़ी के विभागों के प्रश्नों के जवाब देने की जिम्मेदारी पहले से ही दो मंत्रियों में बांट चुकी है।

Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत