जयपुर

Rajasthan Politics : कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास के ऐन पहले ‘सियासी घमासान’, अशोक गहलोत के ‘मैसेज’ ने मचाई खलबली 

राजस्थान की 'शिक्षा नगरी' कोटा के लिए शनिवार, 7 मार्च 2026 की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास होने जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा है।

3 min read
Mar 06, 2026

कोटा/जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर श्रेय की राजनीति को गरमा दिया है। गहलोत ने याद दिलाया कि कोटा की जनता से एयरपोर्ट का वादा राहुल गांधी ने किया था, जिसे निभाने के लिए उनकी सरकार ने जमीन से लेकर बजट तक के सारे इंतजाम 2021-22 में ही पूरे कर दिए थे।

ये भी पढ़ें

MLA मुकेश भाकर की शादी में MP हनुमान बेनीवाल की ‘अजब-गजब’ एंट्री, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का वादा और गहलोत सरकार की पहल

अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि कोटा में एयरपोर्ट बनाना केवल एक चुनावी वादा नहीं, बल्कि राहुल गांधी द्वारा कोटा की जनता को दी गई गारंटी थी।

  • 1250 एकड़ निशुल्क जमीन: गहलोत ने बताया कि 2021 में उनकी सरकार ने एयरपोर्ट के लिए 1250 एकड़ जमीन बिना किसी शुल्क के आवंटित की थी।
  • 120 करोड़ का बजट: 2022 में एयरपोर्ट क्षेत्र से बिजली लाइनों को शिफ्ट करने के लिए उनकी सरकार ने ₹120 करोड़ का भारी-भरकम बजट भी स्वीकृत किया था ताकि काम में कोई रुकावट न आए।

केंद्र सरकार पर 'लेट लतीफी' का आरोप

गहलोत ने मौजूदा भाजपा सरकार और केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि तमाम तैयारियां पूरी होने के बावजूद केंद्र सरकार की ढिलाई के कारण यह प्रोजेक्ट लगभग 4 साल तक फाइलों में दबा रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य न केवल तेज गति से होगा, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा।

चंबल रिवरफ्रंट: 'पर्यटन हब बनाने का सपना उपेक्षा का शिकार'

एयरपोर्ट के साथ-साथ गहलोत ने कोटा के ड्रीम प्रोजेक्ट 'चंबल हेरिटेज रिवरफ्रंट' की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की।

  • वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट: गहलोत के अनुसार, उनकी सरकार ने कोटा को पर्यटन का वैश्विक हब बनाने के लिए ₹1200 करोड़ से रिवरफ्रंट तैयार किया था।
  • भाजपा सरकार पर उपेक्षा का आरोप: गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद रिवरफ्रंट के विकास की गति रुक गई है। न तो वहां रेस्टोरेंट खुल पाए हैं और न ही अन्य पर्यटक सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

हाड़ौती के विकास के लिए 'एयरपोर्ट' और 'रिवरफ्रंट' का तालमेल

पूर्व मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि एयरपोर्ट बनना तभी सार्थक होगा जब कोटा में पर्यटकों की आवक बढ़ेगी। इसके लिए सरकार को चंबल रिवरफ्रंट का अच्छे से रखरखाव करना चाहिए और इसे और विकसित करना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार से आग्रह किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर हाड़ौती के पर्यटन और विकास पर ध्यान दें।

शिलान्यास कार्यक्रम: कल जुड़ेंगे दिग्गज

7 मार्च 2026 को होने वाले इस भव्य शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू शिरकत करेंगे। यह एयरपोर्ट ₹1507 करोड़ की लागत से तैयार होगा, जिसमें 3200 मीटर लंबा रनवे बनेगा।

Kota Airport Invite

हाडौती संभाग के लिए महत्वपूर्ण कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की उपस्थिति में शंभूपुरा स्थित न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट स्थल पर होगा। साथ ही, संभाग के लिए महत्वाकांक्षी नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना तथा परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री एवं कोटा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल होंगे।

1507 करोड की लागत से बनेगा एयरपोर्ट

कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण 1507 करोड़ की लागत से होगा। इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के तहत 1000 यात्री क्षमता होगी। इसमें 20,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाला टर्मिनल होगा, 3200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार होगा। साथ ही, ए-321 श्रेणी के विमानों की पार्किंग के लिए बनेंगे। 7 एप्रन बे भी बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने बढ़ाया ‘ओवरटाइम’, तो MLA रविंद्र सिंह भाटी ने क्यों जताया ऐतराज?

Updated on:
06 Mar 2026 02:09 pm
Published on:
06 Mar 2026 02:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर