Rajasthan Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की 5 विधानसभा सीटें खाली हो गई थी। जिन पर उपचुनाव होने थे। अब विधानसभा उपचुनाव 6 नहीं बल्कि 7 सीटों पर होंगे। जानें क्यों ...?
Rajasthan By Election: राजस्थान में अब विधानसभा उपचुनाव 6 नहीं बल्कि 7 सीटों पर होंगे। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की 5 विधानसभा सीटें खाली हो गई थी। जिन पर उपचुनाव होने थे। लेकिन उदयपुर जिले की सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीना के निधन के बाद सीटें बढ़कर 6 हो गई।
जिसके बाद अब शनिवार को अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो गया। उनके निधन के बाद अब विधानसभा में सातवीं सीट (Rajasthan Election 2024) रिक्त हो गई है। खान के निधन के बाद प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 65 रह गई है।
राजस्थान में 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होगा। हालांकि चुनाव आयोग अभी तक चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया है। गौरतलब है कि विधानसभा सीट खाली होने के 6 महीने बाद आयोग उपचुनाव करवाता है।
अब चौरासी, सलूंबर, देवली-उनियारा, दौसा, झुंझुनूं, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चौरासी से राजकुमार रोत, दौसा से मुरारी लाल मीना, देवली-उनियारा से हरीश मीना, झुंझुनूं से बृजेश ओला और खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल सांसद बन गए थे, जिस वजह से यह पांच सीटें रिक्त हुई थी।
राजस्थान में राजनीतिक पार्टियों ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। अब एक सीट और खाली होने से पार्टियों को दूसरा दृश्य दिखने लगा है। इन सीटों पर राजनीतिक दलों को भी मजबूती से काम करना पड़ रहा है।