जयपुर

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, 230 जगह बहुमत वाली कांग्रेस के बने 255 प्रधान, 6 जिलों में BJP का नहीं खुला खाता

Rajasthan Pradhan Election Result 2026: प्रधान पद के नतीजों में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम के मुकाबले काफी उलटफेर सामने आया। कांग्रेस ने 230 पंचायत समितियों में बहुमत के बावजूद 255 प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 7:30 AM IST
Rajasthan Pradhan Election Result
प्रधान निर्वाचित होने के बाद लूनी पंचायत समिति कार्यालय में जश्न मनाते कांग्रेस नेता व ग्रामीण। फोटो: पत्रिका

जयपुर। प्रधान पद के नतीजों में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम के मुकाबले काफी उलटफेर सामने आया। कांग्रेस ने 230 पंचायत समितियों में बहुमत के बावजूद 255 प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की, वहीं भाजपा के पास केवल 51 समितियों में बहुमत था और उसके 105 जगह प्रधान बने हैं कांग्रेस ने 60 प्रतिशत से अधिक समितियों में अपने प्रधान बना लिए जबकि भाजपा को 25 प्रतिशत जगह ही प्रधान बनाकर संतोष करना पड़ा रालोपा ने 24 और बीएपी ने 14 समितियों में प्रधान बनवाकर अच्छी-खासी उपस्थिति दर्ज करवाई।

जिला प्रमुख चुनाव में जहां रालोपा ने नागौर में अपने बहुमत को बरकरार रखते हुए प्रमुख बनाया था, वहीं बीएपी ने राजनीतिक सेंधमारी कर तीन जगह प्रमुख पर अपना कब्जा किया। इससे पहले जिला परिषद चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग व तोड़फोड़ से भाजपा 5 जगह बहुमत में होने के बावजूद 10 जगह प्रमुख बनाने में कामयाब रही थी वहीं कांग्रेस 23 जिलों में बहुमत के मुकाबले 24 जगह प्रमुख बनाने मे कामयाब रही थी।

छह जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुला

सीकर, नागौर, फलोदी, सवाईमाधोपुर, हनुमानगढ़ और बूंदी में भाजपा और डीग में कांग्रेस का कोई प्रधान नहीं चुना गया।

तीन चुनावों में बदली सियासी तस्वीर

2015 से 2026 के बीच प्रधानों के चुनाव में कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ा है। 2015 में कांग्रेस ने 118 और भाजपा ने 163-प्रधान पद जीते थे। 2020 में कांग्रेस 180 और भाजपा 139 पर पहुंची। अब 2026 में कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने 105 पद हासिल किए हैं। यानी 11 साल में कांग्रेस के 137 प्रधान बढ़े, जबकि भाजपा के 58 घट गए। इस बार आरएलपी ने 24, बीएपी ने 14 और सीपीआइएम ने 2 प्रधान बनाए। निर्दलीयों ने 19 प्रधान बनाए।

उपप्रधान का चुनाव आज

पंचायत समितियों के उप प्रधानों का चुनाव शनिवार को होगा। इसके साथ ही 37 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। प्रदेश की सभी 14403 ग्राम पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अगले माह 4 जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली क कोटा जिले में प्रमुख और इन जिलो की 38 पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव होंगे, इन जिलों में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे भी 17 दिसम्बर को आएंगे।

पंचायत चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन

जिलापंचायत समितिभाजपाकांग्रेसनिर्दलीय
अजमेर10640
अलवर11380
बालोतरा11640
बांसवाड़ा16281
बाड़मेर17273
ब्यावर7250
भरतपुर7520
भीलवाड़ा166100
बीकानेर153102
बूंदी8053
चित्तौड़गढ़11461
चूरू13760
दौसा143110
डीडवाना-कुचामन9150
डीग5500
धौलपुर6240
डूंगरपुर14542
हनुमानगढ़10080
जयपुर224160
जैसलमेर10190
जालोर142120
झालावाड़8350
झुंझुनूं142120
जोधपुर231161
खैरथल-तिजारा6330
कोटपूतली-बहरोड़8260
नागौर12040
पाली9630
फलोदी9081
प्रतापगढ़8320
राजसमंद9171
सवाई माधोपुर8071
सलूंबर7211
सीकर160151
सिरोही8170
टोंक8170
उदयपुर201181
कुल41910525519

इन पार्टियों के बने प्रधान

आरएलपीः बालोतरा 1, बाड़मेर और जोधपुर 5-5, डीडवाना-कुचामन 3, जयपुर 2 व नागौर 8
सीपीआइएमः हनुमानगढ़ 2
बीएपीः डूंगरपुर व प्रतापगढ़ 3-3, बांसवाड़ा 5 और सलूंबर 3

राजस्थान प्रधान चुनाव परिणाम 2026: पार्टीवार स्थिति

राजनीतिक दलनिर्वाचित प्रधानप्रतिशत
भाजपा10525.06%
कांग्रेस25560.86%
आरएलपी245.73%
बीएपी143.34%
सीपीआईएम (माकपा)20.48%
निर्दलीय194.53%
कुल पंचायत समितियां419100%

2020 के प्रधान चुनाव में प्रमुख पार्टियों का प्रदर्शन

राजनीतिक दलनिर्वाचित प्रधान
कांग्रेस180
भाजपा139
कुल319