जयपुर

Rajasthan Price Hike: थाली से कपड़ों तक बढ़ने वाली है महंगाई, आने वाले दिनों में जेब पर पड़ सकता है भारी असर

Rajasthan Price Hike: राजस्थान में बढ़ती लागत का असर अब साफ दिखने लगा है। रेस्टोरेंट, होटल और गारमेंट उद्योग जल्द कीमतें बढ़ा सकते हैं।

2 min read
Apr 07, 2026
महंगाई बढ़ने के आसार फोटो- चैटजीपीटी

Rajasthan Price Hike: राजस्थान में आने वाले दिनों में रोजमर्रा उपयोग में आने वाली कई चीजें महंगी हो सकती हैं। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। युद्ध का असर धीरे-धीरे आम लोगों की जेब तक पहुंच गया है। होटल-रेस्टोरेंट से लेकर कपड़ा उद्योग तक कई मुख्य सेक्टर इस बढ़ती महंगाई के दबाव में आ सकते हैं।

उद्योगपतियों का कहना है कि कच्चे माल, ईंधन और लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ रहा है और इस कारण अब कीमतों का बढ़ना लगभग तय हो गया है। विश्व स्तर पर लगातार ऊर्जा की कीमतों में उछाल, कच्चे माल की आपूर्ति में बाधा और रुपये की कमजोरी ने उत्पादन और कारोबार की लागत को बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें

IPS Madhav Upadhyay: कौन हैं IPS माधव उपाध्याय, जिन पर लग रहे ‘माफिया’ से अवैध वसूली के आरोप? भजनलाल सरकार ने लिया एक्शन

Restaurant Menu Prices: रेस्टोरेंट में खाना हो सकता है महंगा

जयपुर सहित राजस्थान के कई छोटे-बड़े शहरों में रेस्टोरेंट मालिक मेन्यू कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। कई रेस्टोरेंट मालिकों ने रोटी-सब्जी की कीमतें बढ़ा दी हैं। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि ईंधन, गैस सिलेंडर, परिवहन और कच्चे खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से होटल-रेस्टोरेंट का संचालन खर्च भी काफी बढ़ गया है। मजबूरन रेस्टोरेंट अगले कुछ दिनों में अपने मेन्यू की कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रहे हैं। होटल सेक्टर भी लागत बढ़ने से परेशान है। हालांकि होटल मालिक फिलहाल कमरे का किराया बढ़ाने से बच रहे हैं।

Cotton Price Increase: कपड़ा उद्योग पर भी दबाव

राजस्थान का गारमेंट उद्योग भी इस समय दबाव में है। उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार कॉटन की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसके अलावा प्रिंटिंग और डाइंग में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और ऊर्जा खर्च भी बढ़ गए हैं। इसका असर तैयार कपड़ों की कीमतों पर पड़ रहा है और रेडीमेड गारमेंट लगभग 5 से 7 प्रतिशत तक महंगे हो चुके हैं।

आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं कीमतें

अगर कच्चे माल और ऊर्जा की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो और भी कई सेक्टरों में कीमतें बढ़ सकती हैं। जिससे उद्योगों पर दबाव और बढ़ जाएगा। ऐसे में आने वाले महीनों में आम उपभोक्ताओं को खाने-पीने से लेकर कपड़ों तक कई चीजों पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Farmers : राजस्थान के किसानों को मिल सकेगी राहत, केंद्र की तीन टीमें आज पहुंचेगी जयपुर, करेंगी मीटिंग

Published on:
07 Apr 2026 01:09 pm
Also Read
View All