जयपुर

राजस्थान में प्रमोशन हुआ पर अभी भी पुराने पद पर हैं कार्यरत, ये है 10 डीआइजी की कहानी

Rajasthan News : राजस्थान में प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अफसरों के नवीन पदस्थापन का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। 10 डीआइजी अभी भी एसपी पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं 23 आएएस अफसर इंतजार कर रहे हैं कि वे कब आइएएस बनेंगे।

less than 1 minute read

Rajasthan News : राजस्थान में प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अफसरों के नवीन पदस्थापन का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। हालत यह है कि चार माह पहले एसपी से डीआइजी के पद पर पदोन्नत हुए 10 अधिकारी अभी भी पूर्व पद पर ही काम कर रहे हैं। इनमें आइपीएस आंनद शर्मा, गौरव यादव, भुवन भूषण यादव, प्रहलाद सिंह कृष्णिया, शरद चौधरी, राजन दुष्यंत, शंकरदत्त शर्मा, राममूर्ति जोशी, अरशद अली और आलोक श्रीवास्तव शामिल हैं।

3 आईजी अभी भी डीआइजी के पद पर कार्यरत

इनके अलावा अन्य 3 आइपीएस अधिकारी डीआइजी से आईजी के पद पर पदोन्नत हो गए हैं, लेकिन अभी डीआइजी के पद पर कार्यरत हैं। एक अतिरिक्त महानिदेशक अभी आइजी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं कई आइएएस अधिकारियों के पास भी अतिरिक्त प्रभार है। इनमें डॉ. कृष्णकांत पाठक, आशुतोष ए.टी पेडणेकर, डॉ. जोगाराम, डॉ. गौरव सैनी और ओम कसेरा शामिल हैं।

23 अफसरों को आइएएस बनने का इंतजार

राज्य में आरएएस और गैर आरएएस कोटे से आइएएस में पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों को भी जल्द प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। राज्य में आइएएस के करीब 313 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 269 पद भरे हुए हैं, इनमें 23 आइएएस अधिकारी प्रशिक्षु हैं। आरएएस से 19 और गैर आरएएस से 4 पदों पर पदोन्नति होनी है।

Updated on:
01 May 2025 08:56 am
Published on:
01 May 2025 08:38 am
Also Read
View All

अगली खबर