23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara Crime : एमपी से खरीद कर लाए थे हथियार, करनी थी बड़ी वारदात, पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लॉटरी सहित 4 गिरफ्तार

Bhilwara Crime : भीलवाड़ा में पुलिस-बदमाशों के बीच आमने-सामने जबरदस्त फायरिंग के बाद हिस्ट्रीशीटर लॉटरी सहित 4 गिरफ्तार किए गए। पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर सिकंदर उर्फ लॉटरी ने किया बड़ा खुलासा। जानें क्या बताया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 May 2025, 7:58 AM IST

Bhilwara Firing Crime MP Bought Weapons and Wanted to Commit a Big Crime Police Encounter history sheeter Lottery including 4 People Arrested

Bhilwara Crime : भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के आमने-सामने होने पर हुई फायरिंग ने हाइवे पर दहशत फैला दी। हमीरगढ़ इको पार्क के निकट कार में आए बदमाशों ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। वहां से गुजर रहे लोग माजरा समझ नहीं पाए। पुलिस ने भी जवाब में फायर किया। हिस्ट्रीशीटर सिकंदर उर्फ लॉटरी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके तीन साथियों को दबोच लिया। हमीरगढ़ थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अत्याधुनिक दो पिस्टल व 12 कारतूस बरामद किए। कार भी जब्त कर ली। यह हथियार मध्यप्रदेश से खरीद कर लाए थे। बड़ी वारदात में हथियारों का इस्तेमाल करना था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और अवैध रूप से हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सिकंदर और उसके साथियों को धर दबोचा

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया के मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एमपी से हथियार खरीद कर भीलवाड़ा ला रहे है। हमीरगढ़ थानाप्रभारी संजय गुर्जर ने लोकेशन के आधार पर इको पार्क के निकट नाकाबंदी की। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया। उसमें सवार सिकंदर ने पुलिस पर फायर किया। गोली पुलिस की गाड़ी से टकराई। पुलिस ने भी जवाब में दो राउंड फायर किए। कांवाखेड़ा निवासी सिकंदर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने सिकंदर और उसके साथियों को धर दबोचा।

सिकंदर को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पैर से निकाली गई गोली

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह यादव ने आगे बताया के पुलिस ने सिकंदर और उसके साथी हरिपुरा निवासी मांडल थाने का हिस्ट्रीशीटर जगदीश कुमावत, स्वरूपगंज के अजीज मोहमद व आलमास, मांडल निवासी प्रहलाद कुमावत को गिरतार किया। सिकंदर को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसके पैर से गोली निकाली गई। एसपी यादव, एएसपी पारस जैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उसके बाद अस्पताल आए। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। सिकंदर को एमजीएच लाने पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :मध्यप्रदेश में मिली अजमेर से लापता किशोरी, RPF ने उज्जैन में ट्रेन से उतारा, फिर क्या हुआ, जानें

मध्य प्रदेश से खरीद कर लाए हथियार से करनी थी बड़ी वारदात

पुलिस के अनुसार सिकंदर ने वर्ष-2023 में वैभव नगर निवासी मोबाइल व्यवसायी अर्पित कोठारी के घर पर दो राउंड फायर किए थे। इस मामले में उसे कोतवाली पुलिस ने उसे गिरतार किया था। वर्ष-2024 में ही कांवाखेड़ा के एक व्यक्ति ने सिकंदर पर हवाई फायर करने का आरोप लगाते हुए थे मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की सुरक्षा में एक बार फिर भारी चूक, बाइक सवार काफिले में घुसे, जानें फिर क्या हुआ

पहले भी कर चुका फायरिंग

पुलिस के अनुसार सिकंदर ने वर्ष-2023 में वैभव नगर निवासी मोबाइल व्यवसायी अर्पित कोठारी के घर पर 2 राउंड फायर किए थे। इस मामले में उसे कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वर्ष-2024 में ही कांवाखेड़ा के एक व्यक्ति ने सिकंदर पर हवाई फायर करने का आरोप लगाते हुए थे मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें :ED Raid in Rajasthan : राजस्थान में फिर ED सक्रिय, 10 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

कोबरा गैंग लीडर समेत 3 थे निशाने पर

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एमपी से पिस्टल एक-एक लाख रुपए में खरीदी थी। हथियार से राजसमंद के कोबरा गैंग लीडर सुरेन्द्र रावत व भीलवाड़ा के 2 लोगों पर हमला करना था। बीच रास्ते वह पकड़े गए। सिकंटर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, डकैती समेत विभिन्न धाराओं में 15 मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नई व्यवस्था से देना होगा बिल

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग