31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम भजनलाल की सुरक्षा में एक बार फिर भारी चूक, बाइक सवार काफिले में घुसे, जानें फिर क्या हुआ

CM Bhajanlal Security : सीएम भजनलाल की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। इस बार जेएलएन मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों ने मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने का प्रयास किया। जानें फिर क्या हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Apr 2025, 8:46 AM IST

Rajasthan CM Bhajanlal Security Another Huge Lapse Bikers Entered Convoy know What Happened Next

CM Bhajanlal Security : सीएम भजनलाल की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। इस बार जेएलएन मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों ने मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक को मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया, लेकिन चालक काफिले की तरफ बाइक दौड़ा ले गया। बाइक चालक को भी मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ा गया। इस संबंध में गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

पिछले वर्ष दिसम्बर में भी हुई ​थी यह घटना

गौर करने वाली बात है कि पिछले वर्ष दिसम्बर में जगतपुरा में मुख्यमंत्री के काफिले में कार सवार के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया था। मुख्यमंत्री काफिले के कई वाहन आपस में टकरा गए थे और ड्यूटी पर तैनात एएसआइ व काफिले में घुसने वाली कार के चालक की मौत हो गई थी।

2 गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने बताया कि पुराना विद्याधर नगर निवासी मोहमद असरद (23 वर्ष) व इमरान (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इस संबंध में बजाज नगर थाने के कांस्टेबल चालक अजय सिंह ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नई व्यवस्था से देना होगा बिल

आरोपियों को रोकने का किया प्रयास

चालक अजय सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात 9 से साढ़े दस बजे तक उसकी ड्यूटी कुलिश स्मृति वन के पास थी और मुख्यमंत्री को जवाहर सर्कल की तरफ जाना था। मुख्यमंत्री का काफिला आने वाला था। काफिला आया, तभी बाइक सवार आरोपी काफिले की तरफ बाइक लेकर निकलने लगे। आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठे आरोपी इमरान को पकड़ लिया, लेकिन चालक असरद मुख्यमंत्री के काफिले के आगे से गलत दिशा में बाइक भगाकर ले गया। उसको भी अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ लिया। अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर सौंपा है।

यह भी पढ़ें : खुशखबर, पाकिस्तान जा रहा पानी अगले साल से राजस्थान को मिलेगा, इन जिलों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

यह भी पढ़ें :Railway Update : रेल यात्रियों को बड़ी राहत, 48 जोड़ी ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच, 29 अप्रेल से रद्द रहेगी यह ट्रेन